✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरने पर हो सकती है जेल? पढ़िए क्या कहता है भारतीय कानून

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 11:43:41 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):नौकरी पेशा करने वाले लोगों के पास हर महीने तय राशि ही सैलरी के रूप में मिलती है ऐसे लोगों के पास महीने के अंत में पैसे की कमी होने लगती है. ऐसे में जब उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करने, होटल बुक करने या फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए समय पैसे की जरूरत पड़ती है तो लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है क्योंकि आजकल के जमाने में अधिकांश लोगों के पास अपना क्रेडिट है ऐसे में इसका भुगतान करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है, लेकिन मुसीबत तब खड़ी हो जाती है जब बिल जेनरेट होता है.अगर उस समय आपके अकाउंट में पैसे नहीं रहता है तो आप टेंशन में आ जाते है.ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या अगर आपने क्रेडिट कार्ड पर बिल नहीं भरा तो आपको जेल हो सकती है. क्या पुलिस आपको गिरफ़्तार कर सकती है. चलिए इससे जुड़े कानून के बारे में हम आपको बताते है.

क्या क्रेडिट कार्ड का बिल ना भरना अपराध है

दरअसल पैसे की जरुरत, कब किसको पड़ जाए कोई नहीं जानता है. ऐसे में कब किसी के पास पैसे रहे ना रहे कोई नहीं कह सकता. जब भी क्रेडिट कार्ड का बिल आता है तो जरूरी नहीं है आपके खाते में पैसे रहे.ऐसे में आपके पास पैसे नहीं रहने की वजह से आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं भर पाते है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं भरना कोई अपराध है?तो आपको बता दें कि पेमेंट नहीं करना या समय पर बिजली क्रेडिट कार्ड का बिल ना भरना क्रिमिनल ऑफसेंस नहीं है.ये पैसे के लेन-देन से संबंधित सिविल का मामला है.

समय पर बिल ना भरने से क्या कर सकती है कंपनी?

आपको बता दें कि अगर आपने क्रेडिट कार्ड का समय पर जमा नहीं किया कंपनी की ओर से आपको सबसे पहले याद दिलाया जाता है कि आपको कॉल या ईमेल किया जाता है.अगर बकाया समय तक नहीं चुकाया जाता है तो मामला सिविल कोर्ट तक जाता है.लेकिन गिरफ़्तारी बिलकुल भी नहीं होने पर सिर्फ पेमेंट ना करना यानी नॉर्मल डिफॉल्ट और क्राइम अलग चीज़ है.यदि आपने क्रेडिट कार्ड का बिल सही समय पर जमा नहीं किया तो सीधे जेल नहीं होती है बल्की पेनाल्टी या ब्याज लग सकता है.

इस केस में गिरफ़्तार कर सकती है पुलिस

लेकिन अगर आपने क्रेडिट कार्ड बनवाते समय फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया या इनकम की गलत जानकारी दी और पेमेंट ना करना, आपका इरादा शुरू से ही रहा है तो ऐसे मामले में आपके ऊपर अपराधिक मामला दर्ज हो सकता है.अगर जांच में साबित हो जाता है कि आपने गलत इरादा या धोखा देने के लिए ही क्रेडिट कार्ड बनवाया था तो आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है. तब पुलिस एक्शन ले सकती है और आपकी गिरफ़्तारी भी हो सकती है.

आगे लोन मिलने में हो सकती है परेशानी

आपको बता दें कि भले ही आपने क्रेडिट कार्ड का पेमेंट नहीं किया हो लेकिन आपको जेल जाने का खतरा नहीं है.लेकिन आपका नुकसान काफी ज्यादा होता है क्रेडिट स्कोर इससे गिर जाता है और आपको आगे लोन मिलने में काफी समस्या आने लगती है. साथ ही लेट फीस और हाई इंटरेस्ट भी लग जाता है.बकाया रकम तेजी से बढ़ती है.

Tags:credit card bill due datecredit card bill date and due datecredit card billcredit card duepay sbi credit card billcredit card bill paymentpay credit card bill gpaycredit card billing cycle and due datehow to pay credit card billcredit card due datesbi credit card pay billwhen to pay credit card billhdfc credit card bill pay applast date of credit card billsbi credit card bill not paidsbi credit card bill paymentcredit card bill kaise bharehdfc credit card bill payment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.