✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किन सात राज्यों को किया अलर्ट, जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:44:45 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश में कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को राजधानी दिल्ली समेत सात राज्यों को पत्र लिखा है. अलर्ट किया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और तेलंगाना को पत्र लिखकर टीकाकरण की गति बढ़ाने और कोरोना के खिलाफ व्यवहार का पालन करने की सलाह दी है.

राज्यों को कहा गया है कि आने वाले तीज त्योहारों को लेकर होने वाली भीड़-भाड़ के मद्देनजर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी उपाय करने चाहिए.टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण और कोरोना अनुरूप व्यवहार पर जोर दिया जाना चाहिए. इस संबंध में सभी राज्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश भी भेजे गए हैं. उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रोजाना 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. कई राज्यों में तो पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से ऊपर है.सात राज्यों में कोरोना के बढ़ने की रफ्तार पांच प्रतिशत से अधिक है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.