✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

फुलवारीशरीफ ASP के खिलाफ सिपाहियों ने SSP को लिखा पत्र, सिपाहियों से हतः-पैर दबवाने और कपड़े साफ कराने का आरोप

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:14:15 PM

पटना(PATNA): पटना के एक पुलिस अनुमंडल में तैनात ASP की लाइफ बड़े मौज में बीत रही है. वे पुलिसकर्मियों को अपने घर पर बुलाकर पैर-हाथ दबवाते हैं और शरीर में तेल लगवाते हैं. एएसपी पुलिस के सिपाहियों से अपने कपड़े भी धुलवाते हैं. राजधानी पटना में तैनात 7 पुलिसकर्मियों ने पटना एसएसपी को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बतायी है. पुलिसकर्मी ये कह रहे हैं कि उनके पास अपने आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत भी है. एएसपी की करतूतों का एक वीडियो भी वायरल हुआ है.

वैसे ये एएसपी काफी पहले से चर्चित रहे हैं. वे काफी दिनों तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निजी सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं. पहले भी कई विवादों में उनका नाम आ चुका है. लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन अब 4 महिला पुलिसकर्मियों समेत 7 सिपाहियों ने गंभीर आरोप लगाया है. वे सारे ये कह रहे हैं कि आरोपों की पुष्टि के लिए उनके पास सबूत भी है.

ये आरोप लगा है पटना के फुलवारीशरीफ में ASP पद पर तैनात मनीष कुमार पर. कुल 7 सिपाहियों ने पटना के SSP को पत्र लिख कर अपनी पीड़ा बतायी है.

SSP को लिखा पत्र

उन्होंने इस पत्र में लिखा कि फुलवारी शरीफ एएसपी के द्वारा हम सभी पुरुष पुलिसकर्मियों को अपने आवास पर बुलाकर विधि-व्यवस्था ड्यूटी न लेकर अपने निजी कार्यों यथा पैर दबवाना, पूरे शरीर में तेल लगवाने, कपड़ा साफ करवाने का काम करवाया जाता है और नहीं करने पर मारपीट किया जाता है. साथ ही निलंबित करने का धमकी भी दी जाती है.

पुलिसकर्मियों ने लिखा है- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, के इस प्रकार के अमानवीय कृत से हमलोग काफी तंग हो चुके हैं और हमलोगों में से एक-दो पुलिसकर्मी डिप्रेशन के भी शिकार हो चुके हैं, जिसके कारण किसी अप्रिय घटना को घटित होने से कतई इनकार नहीं किया जा सकता है. जब कभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपने आवास पर बुलाया जाता है तो हमलोग उनके अमानवीय कृत को याद कर काफी डर जाते हैं और यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि शायद हमलोग सिपाही के पद पर नियुक्त होकर कोई बड़ा अपराध कर दिये हैं.

इन सिपाहियों ने SSP को अभिभावक बताकर मामले में संज्ञान लेने की विनती है. अब देखना है कि SSP क्या कार्रवाई करते हैं.

Tags:Constables wrote a letter to SSPConstables wrote a letter to SSP against Phulwarisharif ASPASP accusing the constablesforcing them to beat and clean their clothes

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.