✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लॉरेंस विश्नोई और अमन का कनेक्शन! जेल में बंद दोनों डॉन की गठजोड़ से पुलिस में हड़कंप

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:03:11 PM

रांची(RANCHI): झारखंड पुलिस(Jharkhand Police) के नाक में दम करने वाला अमन साहू गैंग (Aman sahu Gang) अब बड़े पैमाने पर हथियार का डील कर रहा है. वैसे हथियार जो वारदात को अंजाम देते समय फेल ना हो. हाई स्पीड और नए तकनीक के हाइ टेक हथियार अब अमन का गैंग खरीदने की तैयारी में है. झारखंड में आतंक मचाने वाला अमन साहू अब डॉन लॉरेंस विश्नोई(Lawrence Bishnoi) के संपर्क में है. लॉरेंस झारखंड में दहशत फैलाने के लिए अमन के गुर्गों को हथियार की सप्लाई कर रहा है. बिश्नोई का कनेक्शन सामने आने के बाद झारखंड पुलिस और ATS(Anti-Terrorism Squad.) भी अलर्ट हो गई है.   

अब पंजाब जाएगी झारखंड ATS

अब इस सूचना के बाद झारखंड ATS ने जांच शुरू कर दिया है. अमन और लॉरेंस के बीच कनेक्शन की तहकीकात की जा रही है. आखिर जेल में बंद दोनों अपराधी कैसे रणनीति तय कर रहे है. इन दोनों के बीच में कड़ी का काम कौन कर रहा है. हथियार की डील कैसे हुई है. हथियार की सप्लाई कैसे होने वाली है, पंजाब से हथियार झारखंड कैसे पहुंचने वाला है. इन सब सवालों का जवाब ATS ढूंढ रही है. अब संभवत झारखंड से एक टीम पंजाब जा कर जांच कर सकती है.     

जेल में बंद दोनों डॉन मचा रहे उत्पात

अगर देखें तो अमन का गैंग झारखंड में सक्रिय है. इसके गुर्गे किसी भी वारदात को बड़े ही आराम से अंजाम देकर निकल जाते है. अमन के आतंक से झारखंड पुलिस भी बेदम हो गई है. गैंग के बढ़ते आतंक को देखते हुए अब एंटी टेरर स्क्वाड (ATS) ने जिम्मा संभालते हुए कार्रवाई में जुटी है. इसके अलावा लॉरेंस विश्नोई के खिलाफ विभिन्न एजेंसीआतंक को  रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. लॉरेंस भी जेल में बंद है, लेकिन इसके निशाने पर कई बड़ी हस्तियां है. हाल ही में सलमान खान को भी लॉरेंस ने टारगेट किया है. इसके अलावा लॉरेंस गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी.    

 अमन के गुर्गों  ने किया खुलासा    

अमन और लॉरेंस के गठजोड़ का खुलासा अमन के गुर्गे ने किया है. जब अमन के चार गुर्गों की गिरफ़्तारी हुई और फिर पूछताछ का दौर शुरू हुआ तो कई चौकानें वाले खुलासे हुए. डॉन अमन के इशारे पर गिरीडीह जेल अधीक्षक पर हमले की योजना बनाई गई थी. रांची में किसी कारोबारी को गोली मार कर मौत के घाट भी उतराने वाले थे. इन वारदातों को अंजाम देने के लिए हथियार का इंतजार किया जा रहा था. गिरफ्तार अपराधियों ने एटीएस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए लॉरेंस गैंग हथियार भेजने वाला है.       

अगर दोनों गैंग के बीच मजबूत गठजोड़ बन जाता है तो यह देश के लिए किसी सर दर्द से कम नहीं होगा. अमन का गैंग झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और यूपी में सक्रिय हो जाएगा. हाल में अमन के गैंग की सक्रियता छत्तीसगढ़ में भी देखी गई है. कई वारदात को अंजाम दे चुका है. अब पुलिस के सामने एक चुनौती है कि कैसे इस दोनों गैंग को खत्म करें जिससे कारोबारी ठेकेदार निर्भीक हो कर काम कर सके.            

         

Tags:aman sahu gangaman sahugangster aman sahuranchi gangster aman sahuaman sahu shootersaman sahu gang arrestaman sahu gang shootersaman shahu niaaman shahu newsaman sahu gang arrest raipurencounter with aman sahu groupaman sahu gang shooters arrestaman sahu gang arrest raipur policeaman sahu gang shooters arrest newsjharkhan aman sahuaman sahu jharkhandgangster aman sahu gangnia remand on aman shahunia remand par aman shahuats action on naxaligangster aman sahu or salman khan compare video?pawan sahu vs manish sahujharkhand gangster aman sahucomparison pawan sahu vs manish sahujharkhand aman sahab ganglawrence bishnoigangster lawrence bishnoilawrence bishnoi ganglawrence bishnoi gangsterlawrence bishnoi newslawrence bishnoi salman khanwho is lawrence bishnoilawrence bishnoi interviewlawrence bishnoi latest newslawrence bishnoi updateslawrence bishnoi storylawrence bishnoi videogangster lawrence bishnoi storylawrence bishnoi arrestedlawrence bishnoi video callgangsters lawrence bishnoisalman khan lawrence bishnoisalman khanlawrence bishnoi on salman khansalman khan newssalman khan vs lawrence bishnoisalman khan latest newssidhu moose wala lawrence bishnoilawrence threats salman khansalman khan death threatjharkhand policejharkhand newsjharkhandjharkhand crimejharkhand crime newsjharkhand police newscyber crimecrimecrime patrol satarkcrime in jharkhandcrime patroljharkhand news livebihar jharkhand newscrime patrol dial 100crime patrol new episodebihar jharkhand news livejharkhand police dutycrime jharkhandnews18 bihar jharkhandjharkhand police updatejjharkhand crimejharkhand police news todaycrime news jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.