✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड में राहुल की यात्रा से कांग्रेस को मिलेगी ‘न्याय’! क्यों सतर्क हो गए हैं नेता

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:06:30 AM

रांची: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है. बताया जाता है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से होते हुए पाकुड़ जिले में प्रवेश करेगी. फरवरी में राहुल गांधी झारखंड के अलग-अलग जिलों में न्याय यात्रा करने वाले हैं. हालांकि झारखंड में न्याय यात्रा का पूरा रूट चार्ट नहीं आया है. लेकिन जो जानकारी कांग्रेस की ओर दी गई है उसके मुताबिक राहुल गांधी की न्याय यात्रा झारखंड में पाकुड़ से शुरुआत होगी. उसके बाद गोड्डा, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, रांची होते हुए खूंटी जाएंगे. 

झारखंड में कांग्रेस को कितनी मिलेगी सीटें

सबसे बड़ा सवाल यह है कि झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा मिलेगा? इस यात्रा से राज्य में कांग्रेस एक बार फिर से मजबूत हो पाएगा? क्या फिर से कांग्रेस लौट पाएगी? चुनाव में विरोधियों को कैसे टक्कर दे पाएंगे? क्योंकि झारखंड में कई समस्या है, यहां के मुद्दे भी अन्य राज्यों से अलग है. भरपूर खनिज संपदा होने के बावजूद यहां के लोग आर्थिक रूप से उतना मजबूत नहीं है जितना होना चाहिए. सबसे अहम सवाल यह है कि राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेगी? क्योंकि कांग्रेस ने पहले से ही कह दिया है कि हमें नौ सीटें चाहिए. जबकि झामुमो ने सात, राजद से चार और माले ने दो सीटों की मांग की है. फिलहाल इस मामले पर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है. अब देखना होगा कि राहुल गांधी के आने से कांग्रेस को कितना फायदा मिलेगा. 

झारखंड में 804 किलोमीटर की न्याय यात्रा

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड में प्रवेश करेगी. यह न्याय यात्रा आठ दिनों में 13 जिलों में 804 किलोमीटर की होगी. उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा की तैयारियों में कांग्रेस पूरी तरह जुट गई है. कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम समेत कई नेता पाकुड़ में हैं. वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी रांची से पाकुड़ पहुंच गए हैं. 

राहुल गांधी की न्याय यात्रा होगी ऐतिहासिक 

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं खरसावां विधानसभा के प्रभारी सह कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी ने न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में भाग लिया. रांची में हुई बैठक में शामिल होकर लौटने के बाद उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दिया है. यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए. तैयारियों को पुख्ता करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जमशेदपुर दौरे पर आएंगे. इसके पहले वे धनबाद, देवघर, गोड्डा एवं पाकुड़ के दौरे पर रहेंगे. जमशेदपुर में प्रदेश अध्यक्ष न्याय यात्रा की तैयारी की समीक्षा करेंगे और उसे अंतिम स्वरूप प्रदान करेंगे. तिवारी ने बताया कि झारखंड में राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगी.

बंगाल में हुई घटना के बाद झारखंड में सर्तक कांग्रेस

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर झारखंड में कांग्रेस सर्तक है. कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है. क्योंकि जिस प्रकार असम और पश्चिम बंगाल में घटना हुई कांग्रेस कतई नहीं चाहेगी वैसी ही घटना झारखंड में भी हो. दरअसल, जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा असम और पश्चिम बंगाल में प्रवेश हुई तो उस समय असम में न्याय यात्रा को प्रशासन के द्वारा रोक दिया गया था. जिसके बाद राहुल गांधी वहीं धरने पर बैठ गए थे. उस समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब बवाल किया था. वही राहुल गांधी ने असम ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधते हुए खरी खोटी सुनाई थी. वहीं बंगाल में प्रवेश करने के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने झंडा दिखाकर राहुल गांधी की न्याय यात्रा का विरोध किया था. बैनर में लिखा था कि यहां ममता दीदी ही काफी है. हालांकि राहुल गांधी ने डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया था. न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बंगाल में कहा था कि सीएम ममता बनर्जी के बिना इंडिया गंठबंधन अधूरा है. इन्हीं घटना को लेकर झारखंड में कांग्रेस और ज्यादा सर्तक हो गई है. 

 रिपोर्ट: संजीव ठाकुर 

Tags:jharkhand newsCongressrahul gandhiJharkhand Congress PartyJustice Yatra in Jharkhandझारखंड में न्याय यात्रा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.