✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पवन खेड़ा की गिरफ़्तारी के खिलाफ कांग्रेस गई सुप्रीम कोर्ट, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने शुरू की मामले की सुनवाई

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:14:54 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी सरकार पर हमलावर है. अब इस मामले के खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए राजी भी हो गई है.    

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले का उल्लेख करते हुए रायपुर की उड़ान भरते समय खेड़ा की गिरफ्तारी से शीर्ष अदालत को अवगत कराया. उन्होंने मांग की कि कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को एक में जोड़ दिया जाए. इसके बाद CJI डी वाई चंद्रचूड़ दोपहर 3 बजे मामले की सुनवाई के लिए राजी हो गए.

पीएम मोदी के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

बता दें कि 17 फरवरी को अडानी-हिंडनबर्ग विवाद पर एक प्रेस वार्ता में पीएम मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद लखनऊ, वाराणसी और असम के पुलिस स्टेशनों में खेड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कांग्रेस ने दावा किया कि खेड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के सिलसिले में एक विमान से रायपुर ले जाने के क्रम में गिरफ्तार किया गया है.

असम पुलिस के कहने पर दिल्ली पुलिस ने प्लेन से उतरवाया

पवन खेड़ा के खिलाफ असम में मामला दर्ज किया गया है, असम पुलिस के कहने पर  पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने विमान से उतरने के लिए कहा था, जिसके बाद कांग्रेस नेता विरोध में डामर पर धरने पर बैठ गए.

असम पुलिस ने कहा कि असम के हाफलोंग पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और खेड़ा पर प्रधानमंत्री के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के लिए आपराधिक साजिश रचने और सांप्रदायिक वैमनस्य भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

Tags:Congress moves Supreme CourtCongress moves Supreme Court against Pawan Khera arrestpawan khera arrestedpawan khera arrestpawan kherapawan khera congresspawan khera latest newscongress leader pawan kheraassam police arrests pawan kherapawan khera newspawan khera on pm modicongress pawan kherapawan khera arrest newspawan khera on modipawan khera deplanedpawan khera on pmpawan khera delhi airportkhera arrestedpawan khera news todaypawan khera debatepawan khera of congresspawan khera modi father

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.