✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रशासन और माफियाओं की मिलीभगत से बिहार में फलफूल रहा शराब का अवैध कारोबार : कांग्रेस MLA

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:28:16 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): शराबंदी कानून लागू होने के बाबजूद बिहार में लगातार जहरीली शराब से मौतें हो रही है. इस मामले में  कांग्रेस विधायक दल के नेता सह भागलपुर विद्यायक अजित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल अजित शर्मा ने कहा कि शराब कोई मामला नहीं है. हम जब भी बोले  कि प्रशासन के पदाधिकारी कानून लागू नहीं कर पाते हैं. क्योंकि सब माफियाओं से मिले हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग पहले उसे रोकने का प्रयास करेंगे. प्रशासन पर दबाब बनाएंगे कि शराब न आये, ज़हरीली शराब न बने. ये ज़हरीली शराब तभी आ रहा है जब प्रशासन के पदधिकारी के पदाधिकारी की भी इसमें संलिप्तता है. उन्होंने कहा कि हम लोग कड़ाई से इसे रोकने का प्रयास करेंगे.  

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद भी आये दिन यहां जहरीली शराब से मौतों की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. बिहार में शराब बनाना, बेचना, पीना और पिलाना सब गैरकानूनी है.लेकिन फिर भी जहरीली शराब पीकर मौत का सिलसिला मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा.अभी एक दिन पहले ही सारण में जहरीली शराब पीने से मौत की घटना का मामला सामने आया. जिसमें बताया गया कि जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गयी. 

महागठबंधन मोदी को गद्दी से उखाड़ फेंकेगी

वहीं  बीजेपी द्वारा धरना दिए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो करोड़ युवकों को रोजगार देने की बात कही थी नहीं मिला, महंगाई चरम पर है. समझ नहीं आता बीजेपी  किस बात का धरना देती है. सभी पैसा निकाल कर अडानी अम्बानी को देते हैं. ये आज जो महागठबंधन बना है ये 2024 में नरेंद्र मोदी को गद्दी से उखाड़ फेंकेगी. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.