✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मोदी की हत्या कर दो ! कहने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, जानिए क्या था पूरा मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 13, 2022,
Updated: 3:36 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात करने वाला कांग्रेसी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेसी नेता राजा पटेरिया को आज यानी मंगलवार अहले सुबह पांच बजे के लगभग उनके दमोह स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि बीते 11 दिसंबर को पटेरिया ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि- अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो.

क्या था पूरा मामला

इस बयान के बाद भाजपा ने पटेरिया पर हमलावर थी. भाजपा ना सिर्फ पटेरिया पर बल्कि पूरे कांग्रेस पर आरोप लगा रही थी. इस निर्देश के बाद पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ पन्ना के पवई थाने में केस दर्ज किया गया था. दरअसल, सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह सामने आए एक वीडियो में राजा पटेरिया को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए सुना जा सकता है, मोदी चुनाव खत्म कर देंगे. मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर (लोगों को) बांट देंगे. दलितों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है. संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो.

11 दिसंबर को दिया था बयान

मामला को तूल पकड़ता देख पटेरा ने अपने बयान पर माफी भी मांगा था. दरअसल, पटेरिया ने कहा था कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता. उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. बता दें कि 11 दिसंबर को पटेरिया पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे. वहीं, उन्होंने ये कहा था.

Tags:madhya pradesh congressnarendra modiकांग्रेसी नेता राजा पटेरियाCongress leader Raja Patriaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीpm modipm narendra modicongresspmo

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.