✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सिल्क कारोबारी हत्याकांड: पुलिस की लापरवाही को लेकर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल, जानिये क्या कहा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 2:07:04 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): नाथनगर थाना क्षेत्र के केबी लाल रोड में बुधवार की रात लगभग दस बजे सिल्क कारोबारी मोहम्मद अफजाल की अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसे लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा मृतक सिल्क कारोबारी के परिवार से मिले. वहीं सरकार में शामिल विधायक ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं मृतक के भाई ने अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन से और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उसे फांसी की सजा दिलाई जाए. वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता ने पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही है और लग रहा है कि पुलिस हत्यारों से मिली हुई है. इसे लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी से मामले को लेकर वह बात करेंगे.

गिरिराज सिंह के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

बेगूसराय मामले को लेकर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के बयान पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीबीआई और एनआईए की जांच की मांग क्यों कर रहे हैं, बीजेपी नेता जबकि पुलिस अपना काम कर रही है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जल्द ही साजिशकर्ताओं का भी खुलासा पुलिस कर लेगी.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.