✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जिसे माना गया इनफ्लुएंजा वायरस H3N2 का मरीज, वह निकला कोविड पेशेंट

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:06:34 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)-  जमशेदपुर में जिस मरीज को इनफ्लुएंजा वायरस H3N2 का पेशेंट माना गया था, बाद में वह खबर गलत निकली, सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने यह दावा किया है कि वह मरीज इनफ्लुएंजा वायरस H3N2 से संक्रमित नहीं होकर कोरोना पॉजिटिव है. हालांकि खतरे की आशंका के बीच सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गयी है.

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत

इस बीच जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉक्टर असद ने बताया है कि H3N2 वायरस कोई नया नहीं है, पहले भी इसके मरीज मिलते रहे हैं, इसके  प्रारंभिक लक्षण सर्दी जुकाम और बदन दर्द है, लेकिन लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए, उन्हे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है. अभी तक जमशेदपुर में इसके संक्रमण की कोई खबर नहीं है,

अब तक इसके संक्रमण से कई लोगों की मौत हो चुकी है

यहां बता दें कि इस वायरस का कई दूसरे राज्यों में पाये जाने की पुष्टि हो चुकी है. अब तक इस बच्चों में इसका संक्रमण सबसे अधिक पाया  गया है. पूरे देश में  बुखार, खांसी, वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. चिंता की बात यह है कि अब तक इसके संक्रमण से तीन मरीजों की मौत होने की भी पुष्टि हो चुकी है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे गंभीरता से लेने  की सलाह दे रहे हैं, उनके द्वारा अभी से ही मास्क पहनने की सलाह दी जाने लगी है, ताकि इसके संक्रमण को रोका जा सके.

Tags:Confirmation of first patient of H3N2 virus in Jamshedpurpanic in health departmentinstructions issued to hospitals to take special vigilance

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.