✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चिंता : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायोग की रिपोर्ट,10 साल में तीन लाख से ज्यादा की मौत

BY -
Ranchi Desk
Ranchi Desk
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:26:22 PM

दमिश्क-रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच लोगों को सीरिया में लगातार चल रहे गृह युद्ध की याद भी आ रही है. सीरिया में पिछले दस वर्ष से भीष युद्ध चल रहा है. इस कारण वहां हर दिन औसतन 83 आम नागरिकों की मौत हो रही है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायोग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दस साल से चल रहे हिंसक संघर्ष में सीरिया में तीन लाख से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

मिशेल बिशलेट ने ये कहा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बिशलेट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने इस रिपोर्ट को तैयार करने का आदेश दिया था.इस रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में एक दशक से जारी युद्ध में तीन लाख छह हज़ार 887 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है. देश में हिंसक टकराव के कारण होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकलन है.इस रिपोर्ट में एक लाख 43 हज़ार 350 आम लोगों की मौतों का विस्तार से डिक्यूमेंटेशन किया गया है. इसके अलावा जानकारी के अभाव में सांख्यिकी तकनीकों के जरिये एक लाख 63 हज़ार 537 अन्य नागरिकों के मारे जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

10 साल में 3 लाख से ज्यादा मौत

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त का मानना है कि इस विश्लेषण से हमें हिंसक संघर्ष की गंभीरता एवं उसके स्तर को स्पष्टता से समझने एवं जानने में मदद मिलेगी.दस साल में तीन लाख छह हज़ार 887 मौतों का अर्थ है कि पिछले एक दशक में हर दिन औसतन 83 आम नागरिकों की मौत इस हिंसा के कारण हुई.

हिंसा से हुई ज्यादा मौतें

यह संख्या सीरिया की कुल आबादी का क़रीब 1.5 प्रतिशत है. उन्होंने साफ कहा कि ये लोग युद्ध अभियान के दौरान ही मारे गए हैं. इनमें बीमारियों, भुखमरी व अन्य कारणों से मरने वाले लोग शामिल नहीं हैं.ऐसी मौतों का आकलन किया जा रहा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.