✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

स्कूली छात्र-छात्राओं के कंप्यूटर ज्ञान का होगा मूल्यांकन, झारखंड के 2,494 सरकारी विद्यालयों में हुई परीक्षा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:11:27 PM

रांची (RANCHI) : राज्य में संचालित आईसीटी योजना के तहत 5,300 सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित किए गए हैं. इसके तहत आईसीटी लैब में आईसीटी प्रशिक्षकों के माध्यम से कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर विषय की पढ़ाई कराई जा रही है. चालू सत्र में सत्र के प्रारंभ से दिसंबर 2024 तक निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार संचालित कक्षाओं में विद्यार्थियों के कंप्यूटर विषय पर अधिगम स्तर के मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन परीक्षा 8 जनवरी 2025 से प्रारंभ हुई.

इस परीक्षा में अब तक कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के 1,82,362 विद्यार्थी शामिल हुए हैं. इनमें 68,834 छात्र एवं 1,13,528 छात्राएं शामिल हैं. अब तक राज्य के 2,494 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में यह ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हो चुकी है. कक्षा 9 में अब तक सर्वाधिक 6,892 छात्र धनबाद में परीक्षा दिए हैं. कक्षा 10 में अब तक सर्वाधिक 5,812 छात्र गिरिडीह में परीक्षा दिए हैं. कक्षा 11 और 12 में भी गिरिडीह से सबसे अधिक 3,646 छात्र ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुए हैं. कक्षा 7 और कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा 16 जनवरी, 2025 तक पूरी हो जाएगी. परीक्षा का परिणाम 17 जनवरी, 2025 के बाद प्रकाशित किया जाएगा.

पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्न

छात्र छात्राओं के लिए आयोजित ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा में कुल 30 प्रश्न पूछे गए. इनमे सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे. जे-गुरूजी एप के माध्यम से विद्यालयों को प्रश्न उपलब्ध कराया गया था. 10 मिनट के अंतराल में दो बैच में परीक्षा का आयोजन हुआ. परीक्षा का निरंतर अनुश्रवण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला आईसीटी योजना प्रभारी, जिला समन्वयक के द्वारा किया गया.

 

Tags:Computer knowledgeschool students494 government schools of Jharkhandranchi newsjharkhand newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.