✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रंगारंग कार्यक्रम के साथ राष्ट्रमंडल खेल का शुभारंभ, क्या है खास इस महाकुंभ में जानिए 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:44:40 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK)-बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में गुरुवार देर रात एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक तौर पर आगाज हो गया. उद्घाटन समारोह में बर्मिंघम के इतिहास की झलक बखूबी दिखाई दी.सहित्य, शिक्षा, उद्योग, संगीत के साथ-साथ समारोह में इतिहास के स्याह पन्नों को भी उकेरा गया.

शाही अंदाज में पहुंचे प्रिंस चार्ल्स, पढ़ा रानी का संदेश

प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल 72 कारों के एक काफिले के साथ एस्टन मार्टिन में आयोजन स्थल में पहुंचे.चार्ल्स ने राष्ट्रमंडल खेलों में महारानी का संदेश दिया.संदेश में उन्होंने कहा, ”खेल हमें एक दूसरे के साथ हमारे संबंध की याद दिलाते हैं, चाहे हम दुनिया में कहीं भी हों, राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल परिवार के हिस्से के रूप में. ”

रानी के संदेश ने बर्मिंघम को एक अग्रणी शहर के रूप में वर्णित किया है. जिसने अपने पूरे इतिहास में बहुत से लोगों को आकर्षित किया है और गले लगाया है. संदेश में कहा गया, यह राष्ट्रमंडल की समृद्ध विविधता और एकता का प्रतीक है और एक ऐसा शहर है जो अब दोस्ती में आप सभी का स्वागत करता है.

दस मीटर ऊंचा बैल रहा आकर्षण का केंद्र

समारोह का सबसे आकर्षक 10 मीटर ऊंचा बैल था. जिसे बनाने में 5 महीने का वक्त लगा.यह बर्मिंघम के उस काले अतीत की झलक थी जब 19वीं शताब्दी में महिलाओं के साथ घंटों अमानवीय व्यवहार करके बगैर किसी या नाम मात्र की तनख्वाह देकर ऐसी मोटी चेन बनवाई जाती थीं.इस वजह से बर्मिंघम में मजदूरों की स्थिति में सुधार के लिए 1910 में प्रसिद्ध हड़ताल हुई थी. चेन बनाने वाली महिलाओं की 10 सप्ताह बाद जीत हुई.नई न्यूनतम मजदूरी लागू होने के बाद उनकी आय दुगनी हो गई. गिरता बैल मजदूरों की जीत का प्रतीक है.

पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ने किया भारतीय दल का नेतृत्व

भारतीय दल, का नेतृत्व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया. ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया रवि कुमार दहिया, मनिका बत्रा, विनेश फोगट, तजिंदरपाल सिंह तूर, हिमा दास और अमित पंघाल कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनसे भारत को पदक की उम्मीद है.

भारत के 215 एथलीट राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा ले रहे हैं, जो 19 खेल विधाओं के 141 स्पर्धाओं में भाग लेंगे. महिला टी20 क्रिकेट इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी शुरुआत कर रही है, जिसमें शीर्ष आठ टीमें स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरूआत करेगी. जबकि महिला हॉकी टीम घाना से भिड़ेगी.

1,875 पदक दांव पर होंगे

अंग्रेजी शहर बर्मिंघम में शुक्रवार से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 5,000 से अधिक एथलीट एक्शन के लिए तैयार हैं, सभी खेल आयोजनों में 1,875 पदक दांव पर होंगे, और पहली बार किसी वैश्विक, बहु-खेल आयोजन में, पुरुषों की तुलना में महिलाओं की अधिक प्रतियोगिताएं होंगी. राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एथलीटों के लिए 136 स्वर्ण पदक हैं, जबकि पुरुषों के लिए 134 स्वर्ण पदक हैं. बता दें कि 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 66 पदक जीते. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में आया था.2010 में भारत ने 38 स्वर्ण सहित 101 पदक जीते थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.