✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के बेहतर संचालन के लिए कमेटी गठित, कलेक्टर से लेकर डॉक्टर तक होंगे सदस्य

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:57:02 AM

रांची(RANCHI) : झारखंड में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के बेहतर संचालन के लिए अब एक कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में डीसी से लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टर तक सदस्य हैं. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस योजना के तहत गरीबों को कोई परेशानी न हो. साथ ही सदर अस्पताल में हर बुधवार को समीक्षा बैठक भी होगी.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है. इस योजना का लाभ ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है. जिनकी सकल वार्षिक आय लगातार तीन वर्षों तक (आठ लाख) से कम है. सभी प्रकार के कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, गंभीर लीवर रोग समेत 17 अन्य बीमारियों को इस योजना के तहत रखा गया है. योजना के तहत सभी को इलाज और मदद मिले. इसके लिए हर महीने के हर बुधवार को दोपहर 12 बजे सिविल सर्जन कार्यालय में कमेटी की बैठक होगी. इस बैठक में रांची के उपायुक्त ए.डी.एस.एस., स्थानीय विधायक/विधायक प्रतिनिधि, जिला कल्याण पदाधिकारी, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, रांची, डॉ. रश्मि प्रसाद (वरीय चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, डॉ. एस. वास्के, चिकित्सा पदाधिकारी, सी.एस.एस. कार्यालय, रांची, डॉ. अजीत कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, डॉ. हिमालय झा, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, डॉ. स्टीफन खेस, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल भाग लेंगे.

Tags:ranchi newsCommittee formedChief Minister's Critical Illness Treatment Schemeमुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.