✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : सारंडा में IED ब्लास्ट में कोबरा जवान गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की तैयारी

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 12:30:56 PM

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. बाबुडेरा जंगल क्षेत्र में करीब साढ़े दस बजे हुए IED ब्लास्ट में कोबरा 210 बटालियन के हेड कांस्टेबल अभिनय कुमार मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए. विस्फोट इतना तेज था कि उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ऐसे में मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार किया. जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है. वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है. इसी बीच नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है.

जानकारी को की सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के चडराडेरा जंगल मेंभीबुधवार से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में जवान आ गए. इससे पहले भी इस मुठभेड़ में बुधवार को 5 जवान घायल हुए थे. फिलहाल पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.सुरक्षाबल लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. अधिकारी भी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. 

Tags:Naxali police muthbhedSarandaKolhanChaibasa policeChaibasaPaschim sinhbhumJharkhand newsCrime news Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.