✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कोल इंडिया में निकली भर्ती! बिना परीक्षा सिर्फ मिलेगी नौकरी, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 4:44:51 PM

TNP DESK- अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. देश की बड़ी सरकारी कंपनी Coal India Limited ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी.चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी और 11 जून 2026 तक चलेगी.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती मेडिकल एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों के लिए निकाली गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.

इतने पदों पर होगी भर्ती

Coal India की ओर से जारी भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग मेडिकल स्पेशलिटी के पदों को भरा जाएगा. इसमें जनरल मेडिसिन, सर्जरी और अन्य विभाग शामिल हैं.

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या पोस्टग्रेजुएशन होना जरूरी है. 

आयु सीमा

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये रखा गया है.वहीं SC/ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी. इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी.

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. पद के अनुसार सैलरी अलग-अलग निर्धारित की गई है.

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार Coal India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते या ईमेल पर आवेदन भेजना होगा.

Tags:coal india recruitment 2026mcl coal india recruitment 2026coal india mt recruitment 2026coal india ltd recruitment 2026coal india recruitment 2026 syllabuscoal india limited recruitment 2026coal india recruitment 2026 form fill uphow to apply coal india recruitment 2026coal india recruitment 2026 notificationcoal india recruitment notification 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.