✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Coal India: सहायक बड़ी कंपनियों का आईपीओ बहुत जल्द आएगा बाजार में, BCCL के कागजात भी हुए अपलोड

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:52:24 AM

धनबाद (DHANBAD) : रहिए तैयार!! अगर आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो सरकारी कंपनियों के आईपीओ जल्द ही बाजार में आने वाले हैं. कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीएमपीडीआईएल के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. किसी भी समय आईपीओ की तिथि की घोषणा हो सकती है. कोल इंडिया की सबसे बड़ी इकाई बीसीसीएल के आईपीओ के लिए भी बहुत जल्द सेवी में आवेदन किया जाएगा.

आईपीओ किस तारीख से आएगा, यह बाजार की स्थिति पर  निर्भर करेगा. बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई है. आज संबंधित कागजात अपलोड कर दिए जाएंगे. बता दें कि कोल इंडिया की दो सहायक कंपनियां बीसीसीएल और  सीएमपीडीआईएल का आईपीओ आने वाला है. दोनों कंपनियों का आईपीओ एक साथ भी आ सकता है और अलग-अलग तिथियां में भी आ सकता है. दोनों कंपनियों में 10 से लेकर 25 प्रतिशत तक विनिवेश की योजना है. यहां यह भी कहना गलत नहीं होगा कि कोल इंडिया की सहायक कंपनी ईसीएल को छोड़कर सभी कंपनियों में विनिवेश की रूपरेखा तैयार कर ली गई है. विनिवेश का मजदूर संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं. बावजूद बड़े स्तर पर विनिवेश का निर्णय लिया जा चुका है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:coal indiaindiacoal india share newscoal india sharecoal india share pricecoal india share latest newscoal india share analysiscoal india ipocoal india share targetcoal india latest newscoal india newscoal india stockcoal india stock analysiscoal india limitedcoal india share price todaycoal india share news todaycoal india dividendcoal india stock newscoal india share latest news todaycoal india share review

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.