✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अंश-अंशिका की सकुशल वापसी पर CM ने रांची पुलिस को दी शाबाशी, बोले-आगे भी जारी रहेगा अभियान

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:52:48 AM

रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लापता बच्चों को सकुशल बरामद करने पर रांची पुलिस की खुलकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो मासूम बच्चों की सुरक्षित वापसी बेहद राहत देने वाली है. मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि बीते कुछ दिन उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी काफी पीड़ादायक रहे और यह सोचकर मन विचलित हो गया कि कोई इंसान इतनी हद तक गिर सकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती दौर में जांच को अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही थी, लेकिन जिस तरह रांची पुलिस ने दूसरे राज्य में घटित समान घटनाओं के सूत्रों को जोड़ते हुए अपराधियों तक पहुंच बनाई और बच्चों को मुक्त कराया, वह काबिले-तारीफ है. यह पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ और पेशेवर कार्यशैली का उदाहरण है.

सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई यहीं समाप्त नहीं होगी. उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर और बाहर घटित ऐसे मामलों की गहन जांच जारी रहेगी और बच्चों से जुड़े अपराधों में संलिप्त गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार अपराधियों की जड़ों तक पहुंचकर उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री ने रांची पुलिस के साथ-साथ झारखंड पुलिस की पूरी टीम को तत्परता और कुशलता के लिए बधाई दी. उन्होंने लापता बच्चों अंश और अंशिका के परिजनों के प्रति संवेदना और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है.

Tags:CM hemant sorenranchi policeranchi police big actionansh anshikaansh anshika newsansh anshika dhurwalatest newstop newsbig newstrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.