✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीएम नीतीश का बड़ा बयान, समाधान यात्रा खत्म होने के बाद करेंगे देश की यात्रा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:17:11 AM

बगहा(BAGHA): इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की राजनीति करेंगे. सीएम नीतीश ने कहा है कि जल्द ही वे देश की यात्रा पर निकलेंगे और एक बार फिर से विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करेंगे. सीएम ने कहा है कि समाधान यात्रा खत्म होने के बाद बिहार विधानमंडल का सत्र है, इसके बाद वे देश की यात्रा पर निकलने के बारे में सोचेंगे. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद एक बार फिर से बिहार की राजनीति गरमाने की संभावना जताई जा रही है. 

आज से समाधान यात्रा पर निकले हैं सीएम 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समाधान यात्रा पर निकले हैं. समाधान यात्रा के तहत सीएम आज पहले दिन बगहा के दरुआ बाड़ी गांव पहुंचे हैं. गरूआ बाड़ी गांव पहुंचने के बाद सीएम ने वहां चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी ली है.  इसी दौरान सीएम नीतीश ने संकेत दिए हैं कि वे विधानसभा सत्र के बाद देश की यात्रा पर निकलेंगे और बीजेपी के खिलाफ अधिक से अधिक विरोधी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुट जाएंगे. इस दौरान उन्होंने समाधान यात्रा पर विरोधियों के सवाल उठाने पर भी खुलकर बोला. 

सरकार के काम में कितनी हो रही प्रगति जानेंगे मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिस काम को सरकार ने शुरू किया आखिर उसकी प्रगति क्या है, इसे ही देखने के लिए वे यात्रा पर निकले हैं. कहीं किसी तरह की कमी है या कोई समस्या आ रही है, इसको जानने के लिए पहले भी घूमते रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले यहां आए थे, कुछ काम तो हुआ है लेकिन अभी कुछ बाकी है. योजना में अगर देरी आ रही है तो इसे देखेंगे कि देरी क्यों हो रही है. बिहार के बच्चे पढ़ रहे हैं यह देखकर खुशी होती है. बच्चों की पढाई अच्छी तरीके से इसके लिए हर तरह के काम हो रहे हैं. 

वहीं विरोधियों के यह कहने पर कि यात्रा में ठंड लग जाएगी, इसपर सीएम ने कहा कि, ‘इ सब से क्या लेना देना है हमको, आप तो जानते हैं.. जब से हैं तब से तो घूमते ही रहते हैं. इसके पहले जब सांसद थे तब भी अपने क्षेत्र में घूमते रहते थे, ठंडा से क्या मतलब है’. वहीं देश की यात्रा पर निकलने के सवाल पर सीएम ने कहा कि ‘अभी राज्य में जो काम किए हैं पहले उसको देख लें कि कहां क्या हुआ है और अगर कहीं कुछ बचा हुआ है तो उसको करवा दें. पहले तो ये यात्रा कर लें, उसके बाद विधानसभा का सत्र चलेगा, उसको कर लेंगे. इसके बाद आगे का देखेंगे’

Tags:bihar newsbagha newscm nitish samadhan yatranitish kumarnitish kumar samadhan yatranitish kumar yatranitish kumarbihar yatra nitish kumarnitish kumar bihar yatranitish kumar newscm nitish kumarcm nitish kumar bihar yatrasamadhan yatracm nitish kumar yatrabihar cm nitish kumarnitish kumar biharcm nitish kumar samadhan yatranitish kumar samadhan yatra newsnitish kumar latest newsbihar cm nitish kumar samadhan yatra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.