☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आज दिल्ली जायेंगे सीएम नीतीश, विपक्ष को करेंगे गोलबंद

आज दिल्ली जायेंगे सीएम नीतीश, विपक्ष को करेंगे गोलबंद

पटना(PATNA): सीएम नीतीश कुमार आज अपने 3 दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना होंगे. यहां वे 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को गोलबंद करेंगे. साथ ही विपक्ष के नेताओं के साथ 2024 की चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे. इस दौरान सीएम नीतीश कांग्रेस और वामदल समेत कई बड़ी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचेंगे. आज देर शाम ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नीतीश कुमार के दिल्ली स्थित सरकारी आवास 6 कामराज लेन पर मुलाकात होगी. इसके अलावा कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व लेफ्ट के नेताओं से मुलाकात होगी. 7 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर से मिलेंगे. वहीं सोनिया गांधी और शरद पवार के दिल्ली से बाहर होने के कारण समय तय नहीं हुआ है.

बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश को 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है. हालांकि वे कई बार इसका खंडन कर चुके हैं कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है. लेकिन वे ये भी स्पष्ट कह चुके हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. इसके लिए वे विपक्षी एकता को मजबूत करेंगे. वहीं उनके समर्थक और जदयू द्वारा सीएम नीतीश के पीएम कैंडिडेट को लेकर लगातार माहौल बनाया जा रहा है.

Published at:05 Sep 2022 11:27 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.