☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीएम नीतीश देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे: जीतन राम मांझी

सीएम नीतीश देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे: जीतन राम मांझी

गया(GAYA): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार और देश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुले मंच से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के सामने ही कहा कि सीएम नीतीश देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे.

दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम कैंडिडेट के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है. हालांकि सीएम नीतीश ने कई बार स्पष्ट तौर पर कहा है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम कैंडिडेट नहीं है, उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता में आने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. इसके लिए पूरे विपक्ष को एकजुट करेंगे.

वहीं सीएम नीतीश के देश स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रायस पर कयास लगाया जा रहा है कि अब सीएम नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करेंगे और बिहार की सत्ता तेजस्वी यादव संभालेंगे. नीतीश की राजनीतिक गतिविधियों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी थी कि आने वाले दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हो सकते हैं. लेकिन नीतीश के पीएम कैंडिडेट खारिज होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था.

तेजस्वी ने सीएम नीतीश की तारीफों का बांधा पुल 

इस बीच गुरुवार को जब गया में फल्गू नदी में रबर डैम के उद्घाटन के दौरान सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी ने एक साथ मंच शेयर किया तो इस दौरान तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में कह दिया कि उनकी बिहार के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं है. उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसी को वे संभालेंगे. इस दौरान तेजस्वी ने सीएम नीतीश की तारीफों का पुल भी बांधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आगे जो करेंगे, उसे लोग देखते ही रह जाएंगे.

Published at:08 Sep 2022 05:30 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.