✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीएम नीतीश की फिसली जुबान, खुले मंच से तेजस्वी को बता दिया बिहार का मुख्यमंत्री

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:10:29 AM

पटना(PATNA): पटना में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ ऐसा बोल गए कि हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है. सीएम नीतीश कुमार की जुबान ऐसी फिसली कि उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को खुले मंच से मुख्यमंत्री कह डाला. इतना सुनते ही वहां बैठे लोग भी हैरान रह गये.

पटना के एक कार्यक्रम में फिसली सीएम की जुबान

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार पटना में एक कार्यक्रम कर रहे थे. इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पशु चिकित्सा और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा जा रहा था. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थें. इसी कार्यक्रम में नीतीश कुमार की जुबान फ गई और उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कह कर संबोधित कर डाला. इसके बाद से ही चारों ओर इसी की चर्चा हो रही है.

वहीं बीजेपी ने इसे लेकर नीतीश कुमार पर तंज कसा है है. बीजेपी प्रवक्ता निखी आनंद ने कहा कि लगता है नीतीश कुमार ने आश्रम जाने की तैयारी कर ली है और बिहार की राजनीति नीतीश कुमार के कंट्रोल से बाहर हो गई है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश को बताया था प्रधानमंत्री

बीजेपी भले ही नीतीश कुमार पर तंज कस रही हो, लेकिन कुछ दिन पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से ऐसी ही गलती हुई थी. पूर्णिया में अमित शाह के सभा की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भी जुबान फिसला था और उन्होंने नीतीश कुमार प्रधानमंत्री कह दिया था.   

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.