☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कटिहार दौरे पर निकले सीएम नीतीश, प्रगति यात्रा के तहत करोड़ों रुपए के योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

कटिहार दौरे पर निकले सीएम नीतीश, प्रगति यात्रा के तहत करोड़ों रुपए के योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

पटना(PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के लिए आज 29 जनवरी को कटिहार के लिए रवाना हो गए हैं. यहां का दौरा करने के साथ-साथ सीएम कटिहार को करोड़ों रुपए का सौगात देने वाले हैं. सीएम नीतीश कुमार यहां नवनिर्मित पुस्तकालय व खेल मैदान के उद्घाटन के साथ-साथ कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. साथ ही शहर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे व समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से विकास कार्यों की पूरी समीक्षा करेंगे और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निपटारा भी करेंगे.

बता दें कि, सीएम नीतीश कुमार पंचायत सरकार भवन, रामपुर पहुंचकर विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण कर रिमोट के माध्यम से कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद सीएम शरीफगंज जाएंगे और यहां अल्पसंख्यक छात्रावास का भ्रमण कर कई योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे.

Published at:29 Jan 2025 11:52 AM (IST)
Tags:बिहारबिहार न्यूज़बिहार अपडेटपटनापटना न्यूज़मुख्यमंत्री नीतीश कुमारप्रगति यात्राकटिहारसीएम नीतीश कुमार का कटिहार दौराBiharBihar NewsBihar UpdatePatnaPatna NewsChief Minister Nitish KumarPragati YatraKatiharCM Nitish Kumar's Katihar tour
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.