✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अहमदाबाद विमान हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, कहा अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है ये हादसा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:38:30 AM

पटना(PATNA):अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास आज सुबह हुए भयावह विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया.एयर इंडिया के इस विमान में 242 यात्री सवार थे, जब टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी के चलते विमान मेघानीनगर इलाके में क्रैश हो गया.

हादसे में कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर

इस दुखद हादसे में कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है.इस भीषण दुर्घटना पर देशभर से संवेदनाएं व्यक्त की जा रही है.वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस त्रासदी पर गहरा शोक जताया है.

सीएम नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा विमान दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है.एयर इंडिया के इस विमान हादसे की खबर सुनकर अत्यंत मर्माहत हूं. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदना सभी प्रभावित परिवारों के साथ है.मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की और इस संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों के लिए हर संभव मदद की अपील की है.

Tags:AIR INDIA plane crashAhmedabad plane crashAhmedabad plane crash updateAhmedabad plane crash newscm nitish kumartrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.