☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीएम नीतीश का दावा, बिहार में नहीं होती घूसखोरी, जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा 

सीएम नीतीश का दावा, बिहार में नहीं होती घूसखोरी, जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा 

पटना(PATNA): पिछले डेढ़ महीने से बीजेपी को झूठा करार दे रहे नीतीश कुमार ने अपनी ही सरकार के मंत्री को भी गलत करार दिया है. नीतीश कुमार ने दावा किया है कि बिहार में घूसखोरी नहीं होती. यहां जो घूस लेता है उसका क्या हाल होता है ये सबको पता है. दरअसल दो दिन पहले बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने लोगों से कहा था कि वे घूसखोर अधिकारियों-कर्मचारियों को जूते से पीटें. सुधाकर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में किसानों से मिल रहे थे. वहां बड़ी संख्या में किसानों ने शिकायत की थी. किसानों ने कहा था कि कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिना घूस लिये कोई काम नहीं करते. इससे नाराज सुधाकर सिंह ने किसानों को कहा था कि अगर कृषि विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी पैसा मांगता है तो उसको पकड़ कर जूता से पीटिए. उसके बाद जो होगा वह मैं देख लूंगा.

सोमवार को दिल्ली में मीडिया ने नीतीश कुमार से सुधाकर सिंह के बयान को लेकर सवाल पूछा. नीतीश कुमार की त्योरियां चढ़ गयीं. बिहार के मुख्यमंत्री ने सूबे में घूसखोरी के आरोप को गलत करार दिया. नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में कोई भी कहीं घूस लेता है तो पकड़ा जाता है. 2005 से जबसे हम बिहार का काम देख रहे हैं, तब से अब तक की पूरी बात वहां की, आपलोग जान लीजिये. इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि बिहार में घूस लेने वालों के साथ क्या होता है. नीतीश ने कहा-इसके बावजूद कौन क्या बोलता है, मुझे पता नहीं है.

Published at:27 Sep 2022 11:31 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.