☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गुरु जी के जानें के बाद टूट से गए सीएम हेमंत, पीएम मोदी ने गले लगाकर दी हिम्मत, कल्पना भी खुद को संभाल नहीं पा रहीं

गुरु जी के जानें के बाद टूट से गए सीएम हेमंत, पीएम मोदी ने गले लगाकर दी हिम्मत, कल्पना भी खुद को संभाल नहीं पा रहीं

रांची (RANCHI) : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी जब दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो सीएम हेमंत सोरेन फूट-फूटकर रोए. पीएम मोदी ने सीएम हेमंत को गले लगाकर हिम्मत दी. पीएम ने उन्हें ढाढ़स बंधाया. वहीं कल्पना सोरेन भी खुद को संभाल नहीं पा रही है. वो भी बहुत भावुक दिखी.

बता दें कि इससे पहले शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलते ही पीएम मोदी ने सीएम हेमंत से फोन पर बात की थी. पीएम मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन से गहरा दुख हुआ. उन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों और झारखंड के निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्ष किया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे."

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन उर्फ 'गुरुजी' के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है. देश के शीर्ष नेताओं ने राजनीतिक, सामाजिक और आदिवासी आंदोलनों में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच कुछ देर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी कुछ देर में सर गंगाराम अस्पताल पहुंच कर गुरु जी को श्रद्धांजलि देने वाले है.

आपको बता दें कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज देर शाम रांची लाया जाएगा. सबसे पहले उनका पार्थिव शरीर राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास लाया जाएगा. इसके बाद कल सुबह पार्थिव शरीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय लाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें अंतिम विदाई देंगे. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी. अंत में उनके पैतृक गांव नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. साथ ही शोक की अवधि तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

 

 

Published at:04 Aug 2025 09:10 AM (IST)
Tags:shibu sorenshibu soren cmshibu soren ageshibu soren jmmshibu soren illjmm shibu sorenshibu soren ripshibu soren diesshibu soren newsshibu soren deadshibu soren wifeshibu soren songshibu soren mautshibu soren liveshibu soren diedshibu soren lifeshibu soren ka ilaj shurushibu soren deathshibu soren age 81shibu soren videoshibu soren partyshibu soren todayshibu soren birthcorona shibu sorenshibu soren healthshibu soren demiseshibu soren nidhanshibu soren latestshibu soren deathshibu soren death newshibu soren death:shibu soren death newsshibu soren death 2025shibu soren death liveex cm shibu soren deathshibu soren death todayshibu soren death reasonshibu soren death news liveshibu soren death news 2025death news of shibu sorenshibu soren death live updatesjharkhand cm shibu soren deathhemant soren on shibu soren deathjharkhand ex cm shibu soren deathindian politician shibu soren deathformer jharkhand cm shibu soren deathBihar newsJharkhand newsLocal news JharkhandLocal news BiharBihar latest newsJharkhand latest newsBreaking news BiharBreaking news JharkhandBihar top headlinesJharkhand top headlinesCM Hemant broke down after Guruji's deathPM Modi gave couragepm modi
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.