✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अकबरूद्दीन औवेसी का पुलिस इंस्पेक्टर को धमकाने के मामले पर सीएम हेमंत बिस्वा का करारा प्रहार, कहा-असम में बोला होता तो 5 मिनट में ठीक कर देता’

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:49:44 AM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-तेलंगाना चुनाव में तमाम तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं. हर पार्टी के नेता विरोधियों को कमतर आंक कर आगे निकलने जाने की होड़ में मशगूल दिखाई पड़ रही हैं. दरअसल, हैदराबाद में एक पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में एमआईएमआईएम के नेता और प्रत्याशी अकबरुद्दीन औवेसी के खिलाफ लगातार हमले हो रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री ने हेमंत कुमार विस्वा ने तो साफ कर दिया कि अगर ये चिजे असम में हुई होती तो पांच मिनट में पुलिस ही हिसाब कर देती. उन्होंने इसे तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित बताया.

आम लोगों को खतरा महसूस होगा

असम के मुख्यमत्री ने बुधवार को तेलंगाना में एक रैली में भाजपा की तरफ से प्रचार करने आए थे. अकबरुद्दीन ओवेसी के बयान को लेकर उन्होंने भी इसका विरोध जताया और साफ-साफ लहजे में कहा कि अगर असम में ऐसा हुआ होता तो मामला पांच मिनट में सुलझ गया होता. उन्होंने विरोधियों पर आरोप लगाया कि, तेलंगाना में तुष्टिकरण की राजनीति के कारण न तो बीआरएस और न ही कांग्रेस कुछ कह रही है. उनका साफ कहना था कि अगर इस तरह पुलिस को खुलेआम धमकी दी जा रही है, तो फिर आम इंसान को भी इससे खतरा महसूस होगा, जो किसी भी लहजे से सही नहीं है. भाजपा नेता हेमंत बिस्वा ने चुनाव आयोग से अकबरूद्दीन ओवेसी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है .

क्या था मामला ?

आपको बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी के भाई अकबरुद्दीन ओवेसी पुलिसवाले को धमकी देने का आरोप लगा था. ओवेसी के इस करतूत पर थाने में मामला दर्ज किया गया. दरअसल, पुलिस इंस्पेक्टर अकबरुद्दीन को विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करने की गुजारिश की थी, तब ही ये मामला सामने आया. अकबरूद्दीन ओवेस ने पुलिस इंस्पेकटर को ये धमकी दी थी कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है, जो उन्हें रोक सके.

Tags:CM Hemant Biswa'sAsam CM Hemant BiswaAkbaruddin Owaisi threatening the police inspectorAkbaruddin Owaisi newshimanta biswa sarma attacked akbaruddin owaisihimanta biswa sarma vs asaduddin owaisihimanta biswa sarma vs owaisihimanta biswa sarma on owaisihimanta biswa sarma on israel warakbaruddin owaisi modihimanta biswa vs owaisiakbaruddin owaisihimanta biswa sharma in assamakbaruddin owaisi aimimhimanta biswa sarmahimanta biswasarmahimanta biswa sarma interviewakbaruddin owaisi speech

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.