✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीएम हेमंत पर ब़ड़ा हमला, कहा -सीएम गांजा पीकर देते हैं बयान! देखिये सरकार को घेरते-घेरते क्या बोल गये बिरंची नारायण

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:33:01 AM

रांची- सीएम हेमंत हाल के दिनों में यह कई बार बोले हैं कि झारखंड गठन के बाद इन 20 सालों में भाजपा ने कुछ भी नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ यहां के संसाधनों को लूटा जाता रहा, कभी हाथी को उड़ाने की कोशिश हुई तो कभी इस गरीब राज्य के संसाधनों की लूट की.

इन 20 वर्षों में शिबू सोरेन भी रहे हैं सीएम, इस पर हेमंत की क्या राय है

अब सीएम हेमंत के इस बयान का जवाब देते हुए विपक्षी दल के मुख्य सचतेक बिरंची नारायण ने कहा है कि लगता है कि सीएम अपना बयान गांजा पीने के बाद ही देते हैं, क्योंकि इन 20 वर्षों में उनके पिता शिबू सोरेन भी मुख्यमंत्री रहें, सीएम हेमंत भी इसके पहले सीएम रह चुके हैं, तब वह किस आधार पर बार-बार यह बयान दे रहे हैं कि 20 वर्षों तक भाजपा ने इस राज्य को लूटा, 20 बर्षों तक तो भाजपा ने यहां राज्य भी नहीं किया, फिर किस बात की लूट.

सच्चाई को भूल वह बार-बार एक ही बयान देते हैं सीएम

लेकिन इस सच्चाई को भूल वह बार बार एक ही बयान देते रहते हैं कि  इन 20 बर्षो में भाजपा ने सिर्फ लूटने का काम किया है, अब जब हमारी सरकार बनी है, तब इस राज्य को सही रास्ते पर ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं. हेमंत सोरेन को यह बयान देने के पहले यह देख लेना चाहिए कि वह और उनके पिताजी ने इस राज्य में कितने दिनों तक राज्य किया और उस दौरान इस राज्य की किस्मत में क्या बदलाव लाया गया, कौन सी बड़ी लकीर खींच दी गयी.  सिर्फ बयान देने के लिए बयान देने से कुछ हासिल नहीं होने वाला. सीएम हेमंत को राज्य की बदहाली के लिए भाजपा को कोसने के बजाय इस गरीब राज्य के लिए काम करनी चाहिए.  

Tags:drinking ganja! Big attack on CM HemantM gives statements after drinking ganja! Big attack on CM HemantViranchi Narayan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.