✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CISF जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 13, 2026, 11:07:42 PM

रामगढ़ (RAMGARH): जिले के पतरातु स्थित CISF कॉलोनी में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है. घटना की सूचना मृतका के पति और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से महिला को फंदे से नीचे उतारा गया. आनन-फानन में उसे PVUNL अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि मृतका के पति अमर सिंह CISF में कार्यरत हैं और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे. देर रात जब वे घर लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. आशंका होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया. सभी की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए, महिला फंदे से लटकी हुई थी.

घटना के बाद कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है. पड़ोसियों का कहना है कि महिला का स्वभाव बेहद शांत और मिलनसार था. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस पारिवारिक, सामाजिक और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Tags:ramgarhsuicidesuicide newssuicide news ramgarhCISF officer wife suicideswomen suicidesuicide in ranchisuicide at homelatest newsupdate news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.