✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चिराग का नीतीश पर हमला, कहा- 16 महीने लग गए डिसाइड करने में कि वो सीएम रहेंगे या नहीं 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:24:47 PM

पटना (PATNA): रक्षाबंधन के दिन चिराग पासवान को उनके बहनों ने राखी बांधी और राखी बांधने के बदले बहनों ने भाभी जल्द लाने की मांग कर दी. अपने बहनों से राखी बंधवाने के बाद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा है कि उनको 16 महीने लग गए डिसाइड करने में कि वो सीएम रहेंगे, नहीं रहेंगे, क्या करना है.  उनको पता नहीं है शपथ से पूर्व उन्होंने कहा कि अब विकास होगा ,मतलब पहले विकास नहीं किये. 

छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत पर चिराग पासवान ने कहा कि सीएम कुर्सी-कुर्सी खेलने में रहेंगे तो यही होगा. चिराग ने कहा कि नीतीश बार-बार जनमत का अपमान कर रहे हैं. पिछली बार एक नंबर से तीन नंबर की पार्टी बने. अब शून्य पर आउट होंगे. चिराग ने कहा कि ये सरकार विकास के लिए नहीं महत्वाकांक्षी लोगों के लिए बनी है. चिराग के स्टैंड क्या हैं और वे किसके साथ रहेंगे इस सवाल पर चिराग ने कहा कि हमारा स्टैंड चुनाव के समय क्लियर होगा. नीतीश के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारी पर कहा कि विपक्ष भानुमति का कुनबा है. जितनी जल्दी बनता है उससे जल्दी बिखर जाता है. अगर विपक्ष नीतीश को पीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगा तो वे फिर पलटी मारेंगे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.