✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चिमनी मालिक की गोली लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:00:44 AM

सीतामढ़ी(SITAMADHI): सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के कोम्हरा विशनपुर में बीती रात संदेहास्पद स्थिति में गोली लगने से जख्मी चिमनी व्यवसाई की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतक की पहचान स्थानीय सुशील राय के रूप में की गई है. बताया जाता है कि  चिमनी मालिक सुशील जब अपने चिमनी से घर जा रहा था इसी दौरान घटना घटी. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना पर डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो सुशील के खुद की पिस्टल से गोली लगने की बात बताई जा रही है. एसपी हर किशोर राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस तत्काल इस मामले में जांच कर रही है. वही इस घटना में शामिल हथियार को बरामद करने में जुटी हुई है. कहा कि हथियार बरामद होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा. वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

Tags:sitamadhi newsbihar newschimney ownersitamadhi men chimney owner ko lagi goligoli lagne se mautsitamadhi latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.