✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Children's Day 2024: बाल दिवस पर पढ़िए 'चाचा नेहरू' से जुड़ी ये रोचक कहानी जो लोगों के लिए हैं प्रेरणास्रोत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:45:01 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 14 नवंबर का दिन यानि कि बच्चों का दिन- बाल दिवस. भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है. पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम और लगाव था, इसी के चलते उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे. आजादी मिलने के बाद भारत के लिए अनेकों चुनौतियां थी, जिसकी नेहरू ने बखूबी सामना किया और भारत के विकास के लिए कई काम किये. मगर, आज नेहरू की कार्यशीली और उनके विचारों, उनके काम पर सवाल उठाए जाते हैं. हम आज उन्हीं कुछ बातों के बारे में बात करेंगे. पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय को जानते हैं.

कौल से नेहरू बनने की कहानी

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. उनके पिता का नाम पंडित मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरुपा रानी था. पंडित जवाहरलाल नेहरू असल में कश्मीरी पंडित हैं और वह कश्मीर के कौल पंडित परिवार से हैं. 1716 में इस कौल परिवार को मुगल बादशाह फर्रुख़ सियर ने दिल्ली बुला लिया था. फर्रुख सियर एक विद्वान बादशाह था और विद्वानों का बड़ा कद्रदान भी था. फर्रुख सियर ने अपने दरबार में अनेक कवि, साहित्यकार और कलाकारों को प्रश्रय दे रखा था. कश्मीर से दिल्ली पहुंचा ये कौल परिवार दिल्ली में जहां रहता था, वहां एक नहर बहती थी, इस कारण कौल परिवार को नहर वाला या नेहरू परिवार कहा जाने लगा. 

दूरदृष्टा, विचारक और चिंतक के रूप में नेहरू की पहचान

पंडित नेहरू एक असाधारण विद्वान के रूप में जाने जाते हैं. नेहरू एक वकील थे. शुरुआत में उन्होंने थोड़े समय के लिए वकालत की, मगर, कुछ ही समय में उन्होंने वकालत को पूरी तरह से छोड़ दिया और आजादी की जंग में उतर गए. वे महात्मा गांधी को अपना गुरु मानते थे. महात्मा गांधी की छत्रछाया में वे जल्द ही कांग्रेस की सबसे पहली पंक्ति वाले नेताओं में स्थापित हो चुके थे. नेहरू की ख्याति असाधारण थी. उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में जाना जाता था, जो दूरदृष्टा, विचारक व चिंतक भी था, ऐसा नेता जिसे आधुनिक व प्राचीन दोनों भारत की अच्छी समझ थी.

देश आजाद होने के बाद पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने. वे एक बेहद ही प्रख्यात वक्ता भी थे. आजादी की मध्य रात्री को दिया गया उनका भाषण ‘ट्राइस्ट विद डेस्टनी’ आज भी दुनिए के टॉप 10 भाषणों में शुमार है. मगर, नेहरू की असली चुनौती प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू हुई. उनके सामने लाखों चुनौतियां थी. देश गरीबी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था. अर्थव्यवस्था चौपट थी. खाने के लाले पड़े हुए थे. दुनिया के सबसे बड़े देश मदद को तैयार नहीं थे. अंग्रेजों ने भारत को पूरी तरह लूट लिया था. शिक्षा, स्वास्थ्य तक की देश में सुविधा नहीं था. ऐसे में नेहरू ने वह सब किया जो उस समय वो कर सकते थे. उन्होंने भारत में औद्योगीकरण को प्रमुख़ता दी तथा आर्थिक क्षेत्र में सुधार के लिए समाजवादी विचारधारा के अनुरूप नीतियां तय कीं. अफ्रीकी और एशियाई गुट निरपेक्ष देशों के लिए वे प्रमुख़ प्रवक्ता की भूमिका निभाते रहे. इन देशों में से कई इंग्लैंड के गुलाम रहे थे और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वे किसी बड़ी शक्ति पर निर्भर नहीं रहना चाहते थे. नेहरू अपने तमाम पड़ोसी देशों से भी अच्छे संबंध रखने के इच्छुक थे. मगर, इसके बावजूद सन् 1962 में सीमा विवाद के चलते उन्हें चीन के साथ युद्ध में उलझना पड़ा. इस युद्ध में भारतीय सेना को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.

 

Tags:happy children's day 2024children's daychildren's day 2024childrens day 2024happy children's daychildren's day speechchildren’s day 2024children's day status 2024children's day speech in englishchildren’s day 2024 datespeech on children's dayhappy children's day status 2024speech on children's day in englishchildrens day quiz 2024short speech on children's daychildren's day specialhappy children's day song

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.