पटना(PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने आज सैफई के लिए रवाना हुए. बता दें कि 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था. उनके अंतिम संस्कार एन नीतीश कुमार शामिल नह हो पाए थे. उनके मौत पर बिहार सरकार ने एक दिन की राजकीय शोक की घोषणा भी की थी. मुख्यमंत्री विशेष विमान से सैफई के लिए रवाना हुए हैं. आज वे मुलायम सिंह यादव पुत्र अखिलेश यादव और परिजनों से मुलाकात करेंगे.मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी रवाना हुए हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सैफई के लिए हुए रवाना, दिवंगत मुलायम सिंह यादव को देंगे श्रद्धांजलि

Published at:12 Oct 2022 01:05 PM (IST)
Tags:News