✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: छठी किस्त को लेकर अभी और करना होगा इंतजार, जानिए कब तक पैसा आने की संभावना

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:41:31 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड सरकार की सबसे बड़ी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य की बेटी बहन को छठी किस्त के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. पहले 28 जनवरी से ही पैसा भेजने की तैयारी थी लेकिन अब आधार सत्यापन के वजह से किस्त भेजने में देरी हो रही है. सूत्रों की मानें तो अभी 20 लाख से अधिक लाभूक का सत्यापन होना बाकी है. जिसे लेकर पेंच फस रहा है. विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है कि जल्द ही सभी लाभूक का सत्यापन हो जाए जिससे सभी के खाते में पैसे सीधे भेज दिया जाए.

विशेष कैम्प लगाकर किया जा रहा सत्यापन

लेकिन इस योजना में लाभुक की संख्या 56 लाख से अधिक है. ऐसे में सत्यापन में देरी हो रही है. विशेष कैम्प भी आयोजित किया जा रहा है जिससे योजना के लाभुक का सत्यापन जल्द किया जा सके. अगर देखें तो मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर सीएम सख्त है. सभी को आदेश दिया है कि जल्द ही इस योजना में आ रही त्रुटि को दूर कर पैसा भेजने का कार्य शुरू किया जाए. जिससे बेटी बहन मायूस ना हो, लेकिन जो प्रक्रिया है उसमें बाधा आ रही है. ऐसे में बिना सत्यापन के राशि भेजने के लिए हेमंत सोरेन कैबिनेट से प्रस्ताव भी ला सकते है. जिससे जल्द से जल्द पैसा पहुंच सके.

मंईयां योजना में बड़े पैमाने पर हुए हैं फर्जीवाड़ा

बता दें कि मंईयां योजना में बड़े पैमाने पर घपले हुए है. बिहार, बंगाल के लाभुक फर्जी तरीके से योजना का फायदा उठा रहे है. जिसे देखते हुए पैसा रोक कर सभी के सत्यापन का आदेश दिया गया है. जिससे फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जा सके. पहले बोकारो से फर्जीवाड़ा खुलासा हुआ उसके बाद रांची हजारीबाग और पलामू में भी बड़ा खेल सामने आया है. जिसे देखते हुए अब विभाग सख्त है.

सूत्रों की मानें तो फरवरी के आखरी सप्ताह से पैसा भेजने की शुरुआत की जा सकती है. बचे हुए दिनों में सत्यापन पर जोर दिया जा रहा है. सभी अधिकारी दिन रात कर मंईयां योजना को लेकर काम कर रहे है. अब उम्मीद है कि बेटी बहन को आखिरी सप्ताह में पैसा पहुंचेगा इसके बाद फिर सातवीं किस्त अपने समय से जानी शुरू हो जाएगी.

रिपोर्ट-समीर

 

Tags:maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana ka paisa kab milegamukhyamantri maiya samman yojana jharkhandjharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana 2500mukhyamnatri maiya samman yojana jharkhandmukhyamantri maiya samman yojana statusmaiya samman yojana 5 kistmaiya samman yojana pachwa kist kab aayegajharkhand mukhyamnatri maiya samman yojanaChief Minister Mainiya Samman Yojanasixth installmentmoney is expected to come

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.