✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:47:01 AM

रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी 30 नवंबर को युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं.आज मुख्यमंत्री  झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 में सफल 1,927 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपेंगे . 

नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.  मोरहाबादी मैदान में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

गौरतलब है कि सीजीएल परीक्षा को लेकर राज्य में लंबे समय तक विवाद चला. यह मामला झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंचा था. लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर 2025 को जेएसएससी को परीक्षा परिणाम जारी करने का आदेश दिया था. इसके बाद 8 दिसंबर को जेएसएससी ने नेपाल गए 10 अभ्यर्थियों को छोड़कर बाकी सभी सफल उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया था.

रिजल्ट जारी होने के बाद पिछले एक सप्ताह से विभिन्न विभागों द्वारा सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई, जो अब पूरी हो चुकी है. सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री की सहमति से नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि तय की गई.

सीजीएल परीक्षा के तहत 847 सहायक सचिवालय पदाधिकारी (ASO), 293 कनीय सचिवालय सहायक, 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, 4 प्लानिंग असिस्टेंट, 191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, 249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और 178 अंचल निरीक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.

 

Tags:Jharkhand newsRanchi newsChief Minister Hemant Sorenappointment letters to the successful candidates of JSSC-CGLनियुक्ति पत्र वितरण समारोहHemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.