✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चेतेश्वर पुजारा ने खत्म किया 51 पारियों का सूखा, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में जड़ा शतक  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:33:57 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी भारिय टीम ने 258/2 के स्कोर पर घोषित कर दी. भारत के पारी घोषित करने के बाद बांग्लादेश को 513 रनों का मुश्किल टारगेट मिला है. भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शतकीय पारी खेली. गिल जहां 110 रन बना कर आउट हुए तो वहीं चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 102 रन बनाए. इन दोनों शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 258 रनों पर अपनी पारी को घोषित कर दिया.  

51 पारी के बाद पुजारा ने लगाया शतक

भारतीय टीम के लिए इस मैच में सबसे अच्छी खबर ये आई कि पुजारा ने शतक जड़ा. टेस्ट मैच में पुजारा भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी माना जाता है. वे टीम को मजबूती प्रदान करते हैं. ऐसे में उनके बल्ले से शतक निकलने से फैंस काफी खुश हैं. बता दें कि पुजारा ने 51 पारियों के बाद शतक लगाने में कामयाबी पाई है. उनके शतक लगाते ही कप्तान केएल राहुल ने पारी घोषित कर दी. पुजारा के साथ विराट कोहली 19 रन बनाकर नाबाद लौटे.   

पहली पारी में भारत ने बनाए थे 404 रन

बता दें कि पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 404 रन बनाए थे. जिसमें भी पुजारा ने 90 रन बनाए थे. पुजारा के अलावा श्रेयस अय्यर ने 86 रन और रविचन्द्रन अश्विन ने 58 रन बनाए थे. इसकेजवाब में बांग्लादेश की टीम मात्र 150 रन ही बना सकी. इसके चलते भारत को पहली पारी में 254 रनों की बढ़त मिल गई थी. भारत की ओर से पहली पारी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके, वहीं मोहम्मद सिराज को तीन विकेट मिले. खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के नुकसान के 42 रन बना लिए हैं. जाकिर हसन और नाजमूल होसैन क्रीज पर डटे हुए हैं.    

 

Tags:Cheteshwar PujaraBangladeshINDIAN CRICKET TEAMCENTURYINDIA VS BANGLADESHCRICKET

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.