टीएनपी डेस्क (TNP DESK): स्मार्ट मीटर लगने के बाद अगर आपके बिजली मीटर में पर्याप्त बैलेंस नहीं रहा तो तुरंत भर में ही आपके घर की बिजली गुल हो सकती है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है की आखिर कैसे इस समस्या से निजात पाया जाए. अब अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो यह लहबर आपके बड़े काम की है. यहाँ आप आसानी से जान सकत हैं की स्टेप बाय स्टेप कैसे बिजली मीटर का बैलेंस चेक किया जाए जिससे, आपको पहले से ही पता होगा की आपके बिजली मीटर में कितना बैलेंस बचा है.
दरअसल उपभोक्ताओं को पहले मीटर रिचार्ज करना होगा, तभी वे बिजली का उपयोग कर पाएंगे. इस सुविधा को आसान बनाने के लिए UPPCL SMART ऐप लॉन्च किया गया है. यह ऐप उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा तैयार कराया गया है, जिससे यूजर्स अपनी बिजली खपत, बैलेंस और रिचार्ज की पूरी जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त कर सकते हैं. इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है.
इस ऐप के जरिए MVVNL, PVVNL, DVVNL, PuVVNL और KESCO के उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर को आसानी से मैनेज कर सकते हैं. खास बात यह है कि ऐप रियल-टाइम डेटा दिखाता है, जिससे यूजर्स को हर समय अपनी खपत और बचा हुआ बैलेंस पता चलता रहता है.
कैसे चेक करें बैलेंस?
सबसे पहले UPPCL SMART ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद अपने Consumer ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें. लॉगिन करते ही होम स्क्रीन पर आपका उपलब्ध बैलेंस दिखाई देगा. साथ ही आप अपनी दैनिक, साप्ताहिक और मासिक खपत का ग्राफ भी देख सकते हैं.
ऐप से कैसे करें रिचार्ज?
स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने के लिए ऐप में लॉगिन करने के बाद “Pay/Recharge” विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी पसंद की राशि दर्ज करें. फिर UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड जैसे पेमेंट विकल्प चुनकर भुगतान पूरा करें. भुगतान सफल होते ही कुछ ही मिनटों में आपका नया बैलेंस अपडेट हो जाएगा.
इस नई व्यवस्था का उद्देश्य बिजली उपयोग को अधिक पारदर्शी और नियंत्रित बनाना है, ताकि उपभोक्ता अपनी खपत के अनुसार ही बिजली का इस्तेमाल कर सकें और अनावश्यक बकाया से बच सकें.