✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

‘गले में जंजीर बांधा, घुटने के बल चलवाया, फर्श पर गिरे सिक्के चटवाए...’ कंपनी में टारगेट पूरा नहीं होने पर कर्मचारियों के साथ कुत्तों की तरह सुलूक, वीडियो वायरल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:28:14 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अगर एक ऑफिस में एक कर्मचारी अपना काम पूरा नहीं कर पाता है तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है. लेकिन केरल के कोच्चि में कुछ और ही देखने को मिला है. यहां एक कर्मचारी के टारगेट पूरा नहीं करने पर उसके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया गया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता.

केरल के कोच्चि में एक प्राइवेट मार्केटिंग फर्म से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो चर्चा का मुद्दा बन गया है. यहां की एक प्राइवेट मार्केटिंग कंपनी कर्मचारियों के टारगेट पूरा नहीं करने पर उनके साथ कुत्तों जैसा व्यवहार करती है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कर्मचारी को पहले जंजीर से कुत्तों की तरह बांध कर उसे घुटने के बल चला कर उससे फर्श पर गिरे सिक्के को चाटने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इसका वीडियो कंपनी के ही एक कर्मचारी द्वारा बनाया गया है. वीडियो के सामने आने के बाद केरल श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए जांच का आदेश दे दिया है. मंत्री ने कहा कि यह घटना हैरान और परेशान करने वाला है. उन्होंने कहा कि इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने का आदेश जिला श्रम अधिकारी को दिया है.

वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि पूर्व मैनेजर और कंपनी के मालिक के बीच विवाद था. यह वायरल  वीडियो करीब 4 महीने पहले पूर्व मैनेजर ने शूट किया था. ट्रेनिंग का हिस्सा बताकर नए कर्मचारियों के गर्दन में पट्टा बांधकर उनसे घुटने के बल पर चलाया गया था और उसका वीडियो बनाया गया था. वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पूर्व मैनेजर को घटना का जिम्मेदार बताया. हालांकि, अब वह मैनेजर कंपनी छोड़ चुका है. लेकिन इस वीडियो का इस्तेमाल वह कंपनी के मालिक को फंसाने के लिए कर रहा है.

 

Tags:trendingtrending newsviral videokerala viral videokochiAtrocities on employeesKerala labour department investigationKochi marketing company caseKerala alleged workplace harassmentKerala man on leash walked like dogKerala firm shocking punishment employeesKochiKerala newsKeralaट्रेंडिंगट्रेंडिंग न्यूज़वायरल वीडियोकेरल वायरल वीडियोकोच्चिकर्मचारियों पर अत्याचारकेरल श्रम विभाग की जांचकोच्चि मार्केटिंग कंपनी का मामलाकेरल में कार्यस्थल पर उत्पीड़न का आरोपकेरल में कुत्ते की तरह पट्टे से बंधे व्यक्ति को घुमाया गयाकेरल की कंपनी ने कर्मचारियों को दी चौंकाने वाली सज़ाकेरल समाचारकेरल

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.