✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चाईबासा ब्लास्ट : एयरलिफ्ट हुए घायल जवान, ग्रीन कॉरीडोर बना पहुंचाया गया मेडिका अस्पताल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:18:57 AM

रांची (RANCHI) : कोल्हान के टोंटों थाना क्षेत्र के तुंबाहाका और सरोजम बुरु गांव के पास IED ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए. वहीं एक कोबरा बटालियन के सब इंस्पेक्टर के शहीद होने की खबर आई है. हालांकि घायल दो जवानों को रांची के मेडिका अस्पताल ले आय़ा गया है. फिलहाल सभी जवानों को अस्पताल के अंदर ले जाया जा रहा है. जहां डॉक्टरों के दिशा निर्देश में उनका इलाज किया जाएगा.

आईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद

बता दे कि सुबह सुरक्षा बल के जवान नक्सली दस्ते की सूचना होने पर अभियान पर निकले थे. इसी दौरान  तुंबाहाका और सरोजम बुरु गांव के पास IED ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में तीन जवान आ गए. इसमें एक जवान राजेश कुमार की शहादत हो गई है.घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची एयरपोर्ट लाया गया. कोल्हान के जंगल से एयरलिफ्ट कर सभी घायल को रांची के खेलगाँव लाया गया जहां से फिर ग्रीन कॉरीडोर बना कर मेडिका में भर्ती कराया गया है.

लगातार जारी है सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच संघर्ष

झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच संघर्ष लगातार जारी है. सुरक्षाबलों के तरफ से उग्रवादियों पर लगातार कारवाई की जा रही है. इस सिलसिले में नक्सलियों के ख़िलाफ चाईबासा के जंगलों मे ऑपरेशन बीते काफी वक्त से जारी है. इस दौरान 13 सितंबर को कोल्हान के वन क्षेत्र में भाकपा माओवादी द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में ट्रैक्टर के खलासी की मौत. जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हालांकि 19 सितंबर को गोईलकेरा थाना औऱ 26 सितंबर को टोंटो थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम बरामद किया था. जिसके बाद आज सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवान आईडी की चपेट में आ गए.

कोल्हान का जंगल नक्सलियों के लिए सुरक्षित

मालूम हो की कोल्हान को माओवादी अपना सुरक्षित ठिकाना समझ रहे थे. कई सालों से इस घने जंगल में रह रहे थे लकीं अब पुलिसिया दबिश बढ़ी तो नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे है. पुलिस जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे ही नक्सली बेचैनी में ID का जाल बिछा कर सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. अगर सिर्फ वर्ष 2023 की बात करें तो करीब एक दर्जन जवान घायल हुए है वहीं चार की शहादत हो चुकी है.  

 

Tags:Chaibasa blastInjured soldiers airliftedtaken to Medica Hospital through green corridorCHAIBASA NAXALI ATTACKकोबरा जवान के तीन सिपाही घायलकोबरा बटालियन के एक जवान शहीदरांची के मेडिका में चल रहा घायल जवानों का इलाजरांची ब्रेकिंगनक्सली हमला

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.