✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Corona Impact : कोरोना को लेकर केंद्र का अलर्ट, जनवरी में बढ़ सकते हैं केस, राज्यों को तैयार रहने के आदेश

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:30:01 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दुनिया में कोरोना की दहशत के बाद अब भारत भी इससे बचने के लिए रणनीति तैयार कर रही है. भारत के प्रधानमंत्री से लेकर आला अधिकारी तक इसके लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं. वहीं, कोरोना की पहली और दूसरी वेब एनालिसिस के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार कोरोना भारत में जनवरी में दशतक दे सकती है.

भारत के लिए आने वाले 40 दिन अहम 

वहीं, पिछले ट्रेंड्स एनालिसिस को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. केंद्र ने कहा है कि जनवरी मध्य और आने वाले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम होने वाली है. ऐसे में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर लें. सूत्रों की मानें तो कोरोना के खतरे को देखते हुए भारत सरकार अगले हफ्ते से चीन से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया जाएगा.

ईस्ट एशिया के लगभग 30 से 40 दिन बाद करता है असर

कोरोना के अलर्ट के बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को स्वास्थ्य संबंधित तैयारियों की समीक्षा करने के आदेश दे दिए गए हैं. पिछले वेब की एनालिसिस के बाद ऐसा देखा गया है कि ईस्ट एशिया को प्रभावित करने के 30 से 35 दिन बाद भारत में लहर आनी शुरू होती है. ऐसे में इस बार भी यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले लगभग 40 दिन काफी चिंताजनक होने वाले है.

भारत में अबतक मिल चुके हैं कई कोरोना केस

बता दें कि भारत में अबतक कई कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में कोरोना के केस सामने आए हैं. ऐसे में राज्यों को और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट रहने के आदेश दे दिए गए हैं

Tags:corona in indiacorona new wavecorona cases in indiacorona bf-7jharkhand newsjharkhand latest newscorona newscorona in jharkhandकोरोनाभारत में कोरोनाकोरोना बीएफ-7केंद्र का अलर्ट

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.