धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सोमवार को धनबाद संसदीय कार्यालय में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गई. सांसद ने कहा कि जनादेश ने नकारा भय और अराजकता, चुना विकास और मजबूत नेतृत्व। उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड जीत एवं पुडुचेरी में एनडीए की सफलता को जन-विश्वास की ऐतिहासिक जीत बताया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक भय, गुंडाराज और अराजकता का माहौल रहा, जिसे जनता ने इस बार पूरी तरह नकारते हुए विकास, सम्मान और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है.
बंगाल में नए युग की शुरुआत
यह परिणाम एक नए युग की शुरुआत का संकेत है. सांसद कहा कि असम में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और पारदर्शी शासन पर जनता ने फिर से मुहर लगाई है, जो भाजपा सरकार की नीतियों की सफलता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है, और यही विश्वास अब राज्यों में भी मजबूत होता जा रहा है. सभी विजयी प्रत्याशियों, पार्टी नेतृत्व एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी.
शुभकामना और बधाई देने वालों का ताँता
शुभकामना और बधाई देने वालों में सत्येंद्र कुमार ,संजीव अग्रवाल,नितिन भट्ट,मिल्टन पार्थ सारथी, धनेश्वर महतो, संजय झा, बिंदेश्वरी प्रसाद, देवाशीष पाल, बॉबी पांडे, बसंती सिंह ,अमरजीत चंद्रवंशी ,बंटी बरनवाल, विभा सिंह,सनी रवानी, राजाराम दत्ता,अखिलेश झा, राजकुमार मंडल,राजेश शर्मा ,रंजन गुप्ता, गुरमीत सिंह, जितेंद्र प्रसाद, कैलाश गुप्ता, सुरेश दास, रंजीत बिल्लू, विजय शर्मा, जितेंद्र गिरी ,संतोष रवानी, तालेश्वर साहू ,भोला साव, सरोज शुक्ला संजय मुखर्जी अजय तिवारी आला पाल, रवि सहित अनेकों उपस्थित थे.