✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए कौन बना टॉपर, कैसा रहा रिजल्ट, कितने छात्र हुए पास और कितने फेल?

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 4:20:15 PM

टीएनपी डेस्क : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने आखिरकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है. इस साल कुल 85.20 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं. रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला, जिससे कई छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा. छात्र अपना परिणाम CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं.

छात्राओं ने मारी बाज़ी 

इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. बोर्ड के मुताबिक लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 82.13 फीसदी दर्ज किया गया. यानी बेटियों ने इस बार लड़कों से 6.73 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है.

कितने छात्र हुए पास 

अगर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की बात करें तो इस साल CBSE 12वीं परीक्षा 2026 के लिए कुल 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 15,07,109 छात्रों ने सफलता हासिल की. हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. साल 2025 में कुल 88.39 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा घटकर 85.20 फीसदी रह गया.

रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए हैं. बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं. वहीं 17,113 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है.

टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता है CBSE

CBSE ने इस साल भी साफ कर दिया है कि वह आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा. कोरोना महामारी के बाद से बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है. 

इन स्कूलों का रिजल्ट रहा शानदार 

स्कूलों के प्रदर्शन की बात करें तो केंद्रीय विद्यालयों ने इस बार सबसे शानदार रिजल्ट दिया है. केंद्रीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 98.55 फीसदी रहा, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय 98.47 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 89.55 फीसदी और स्वतंत्र विद्यालयों का परिणाम 84.22 फीसदी दर्ज किया गया.

रीजन वाइज रिजल्ट में त्रिवेंद्रम सबसे आगे

वहीं रीजन वाइज रिजल्ट में त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा. यहां का पास प्रतिशत 95.62 फीसदी दर्ज किया गया. इसके बाद चेन्नई, बेंगलुरु और विजयवाड़ा का प्रदर्शन भी शानदार रहा. रांची रीजन का रिजल्ट 85.01 फीसदी रहा, जबकि प्रयागराज सबसे नीचे 72.43 फीसदी पास प्रतिशत के साथ रहा.

Tags:CBSE 12th Result 2026CBSE Class 12 ResultCBSE 12th Pass PercentageCBSE Topper NewsCBSE Latest UpdateCBSE Results Official WebsiteCBSE 12वीं रिजल्ट लिंकCBSE 12वीं टॉपर लिस्टCBSE Result 2026 OutCBSE Board News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.