✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CBI ने 10 हज़ार घूस लेते RPF इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा, हेड कांस्टेबल और चालक से भी पूछताछ 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:53:44 AM

सिवान (SIWAN): सीबीआई की टीम ने सिवान आरपीएफ इंस्पेक्टर को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. सीबीआई पटना की टीम ने बुधवार को सिवान शहर के सत्यम इंटरनेशनल रेस्टोरेंट से सिवान जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

हेड कॉन्स्टेबल और चालक भी हिरासत में

बताया जाता है कि सीबीआई की टीम इंस्पेक्टर अजय कुमार के साथ हेड कॉन्स्टेबल कुमार प्रियरंजन सिंह, कॉन्स्टेबल दुर्गेश कुमार एवं चालक को भी हिरासत में लेकर सिवान शहर के महोदीपुर स्थित एफसीआई गोदाम कार्यालय में पूछताछ कर रही है. गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर के परिवार के सदस्य मिलने के लिए पहुंचे. बताया जाता है कि पचरुखी थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी पिंटू कुमार सिंह ने किसी के आईडी से 2 तत्काल टिकट बनवाया. उसके बाद वो उस टिकट को प्रिंट कराने के लिए पचरुखी स्थित एक सायबर कैफ़े में गया. जहां से उसने टिकट प्रिंट कराया. जिसके बाद आरपीएफ ने वहां छापेमारी किया और प्रिंट टिकट जो निकला था उसे बरामद कर लिया. जानकारी में आरपीएफ को पता चला कि वो टिकट पिंटू ने बनवाया था जिसके बाद आरपीएफ ने पिंटू को केस से बचाने के लिए पैसे की मांग कर दी जिसकी शिकायत पिंटू ने सीबीआई को कर दी.

बताया जाता है कि घूस देने के लिए पिंटू ने इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को सत्यम इंटरनेशनल रेस्टोरेंट में खाने पर बुलाया था. खाने में मटन हांडी एवं अन्य सामान के आर्डर भी दे दिए गए थे. इस दौरान घूस देने वाले व्यक्ति ने इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को रुपए दे दिए जो उन्होंने अपने पॉकेट में रख लिया. पॉकेट में रुपए रखने के साथ ही आधा दर्जन की संख्या में सीबीआई के अधिकारियों ने इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को घेर लिया. उनके हाथों को पानी से धुलवाया तो लाल रंग हो गया. उसके बाद सीबीआई टीम के अधिकारियों ने अजय कुमार यादव के पॉकेट से रुपए बरामद कर गिरफ्तार कर लिया. अजय कुमार यादव ने अपनी गिरफ्तारी का काफी विरोध किया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने से रेस्टोरेंट में दहशत का माहौल हो गया तथा रेस्टोरेंट में बैठे ग्राहक भागने लगे. रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो छापेमारी करने वाले अधिकारियों ने अपने को सीबीआई का अधिकारी बताया. उसके बाद इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कुमार प्रियरंजन सिंह, कॉन्स्टेबल दुर्गेश कुमार एवं चालक को हिरासत में लेकर सीबीआई टीम अपने साथ लेकर शहर के महोदिपुर स्थित एफसीआई के गोदाम कार्यालय में जाकर पूछताछ कर रही है.

वहीं इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर की पत्नी गोदाम में पहुंची जहां उन्होंने अधिकारियों से अपने पति से मिलाने की ज़िद की. आरपीएफ की पत्नी ने सीबीआई अधिकारियों को हाथ भी जोड़े, पैर भी पड़े. जब सीबीआई के अधिकारियों ने उन्हें नहीं मिलाया तब चुपचाप गाड़ी में बैठकर निकल गयी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने सीबीआई पटना की टीम द्वारा आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को गिरफ्तार करने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि किस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई इसकी जानकारी नहीं है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.