✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CBI ने कोलकाता डाक्टर रेप एंड मर्डर केस को टेक अप किया, जानिए HC ने क्या दिया आदेश 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:32:35 AM

TNP DESK- कोलकाता की आर जी कार मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या मामले की जांच सीबीआई को दे दी गई है. हाई कोर्ट ने संबंध में सीबीआई को जल्द से जल्द जांच शुरू करने का आदेश दिया है. ममता बनर्जी सरकार के द्वारा फैसला लिए जाने से पहले की यह मामला कोर्ट के द्वारा देश की जांच एजेंसी को दिया है.

जानिए कलकत्ता हाई कोर्ट ने क्या दिया है आदेश

 कोलकाता हाई कोर्ट ने बड़ा ही कड़ा आदेश दिया है. जूनियर डॉक्टर की रेप कम मर्डर केस में कोलकाता पुलिस को सारे कागजात और साक्ष्य सीबीआई को तुरंत उपलब्ध कराने को कहा है.उधर सीबीआई ने इस मामले को टेक अप कर लिया है. हाई कोर्ट के आदेश आने के बाद इस संबंध में दिल्ली में मामला दर्ज कर लिया है. बुधवार को सुबह-सुबह सीबीआई के अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ कोलकाता पहुंच रही है. कलकत्ता हाई कोर्ट में आदेश दिया है कि बुधवार सुबह 10 बजे तक पुलिस दर्ज मामले को सीबीआई को हैंड ओवर कर दे.

पूरे देश में ही घटना के कारण डॉक्टरों में दिख रहा आक्रोश

कोलकाता में डॉक्टर की निर्मम तरीके से हत्या को लेकर पूरे देश में डॉक्टर बिरादरी गुस्से में है. डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इधर रांची, दिल्ली, चेन्नई ,कोलकाता, मुंबई, इंदौर,अहमदाबाद में इस घटना को लेकर डॉक्टर में गुस्सा देखा जा रहा है. जगह-जगह प्रदर्शन हुए हैं. ओपीडी की सेवा ठप कर दी गई. इधर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर विरोधियों का हमला जारी है.

Tags:Kolkata doctor rape caseKolkata doctor rape-murder caseTrainee doctor in kolkataMedical communityCbi take over Kolkata doctor case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.