✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई द्वारा फिर से केस ओपन करने के मामले ने पकड़ा तूल, राजद ने बताई विपक्षी पार्टी को परेशान करने की भाजपा की साजिश

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:14:54 AM

पटना(PATNA): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई द्वारा फिर से केस ओपन करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. सीबीआई के इस कदम पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राजद के तरफ से बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह पूरा काम भाजपा के तरफ से विपक्षी पार्टी को परेशान करने के लिए किया जा रहा है.

2021 में बंद कर दिया गया था मामला

दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी करवाने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिख रही है. सीबीआई ने लालू के खिलाफ एक पुराना मामला फिर से खोल दिया है. इससे पहले इस मामले को साल 2021 में बंद कर दिया गया था. इसी कड़ी में अब इसको लेकर राजद के अंदर खलबली मची हुई है. पार्टी के तरफ से बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस पुरे मामले को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं.

भाजपा केंद्रीय एजेंसी का कर रही दुरुपयोग

राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सबकुछ विरोधी पार्टियों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है. इसके लिए भाजपा की तरफ से केंद्रीय एजेंसी का भी दुरुपयोग किया जा रहा है. भाजपा के लोग संविधान की आस्था को खत्म करने का काम कर रहे हैं. इसके साथ ही वो लोग केंद्रीय एजेंसी और संस्थाओं को भी खत्म करने का काम कर रहे हैं. इनलोगों की तरफ से साजिश के तहत लालू यादव को वापस से जेल में बंद करवाने की साज़िश की जा रही है. आजकल सभी लोग लालू जी की चिंता कर रहे हैं. लेकिन, इनलोगों को उसकी परवाह नहीं है.

Tags:BI re-opening case on RJD supremo Lalu Prasad YadavCBI re-opening caseLalu Prasad YadavRJDRJD told BJP s conspiracyBJP s conspiracyBJP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.