☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भागलपुर: सृजन घोटाला मामले में सीबीआई की दबिश,को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता गिरफ्तार

भागलपुर: सृजन घोटाला मामले में सीबीआई की दबिश,को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता गिरफ्तार

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर जिले में गुरुवार को सीबीआई की टीम ने छापेमारी के दौरान,सृजन घोटाले मामले में अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अशोक कुमार गुप्ता बांका में को ऑपरेटिव बैंक के मैनेजर रह चुके हैं. अशोक कुमार गुप्ता को मोजाहिदपुर थानाक्षेत्र के गुड़हट्टा चौक स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया.  गिरफ्तारी के बाद आरोप अशोक कुमार को सीबीआई की टीम शहर के सदर अस्पताल ले गई. जहां आरोपी का मेडिकल जांच करवाया गया. जांच के बाद CBI की टीम गुप्ता को पटना के विशेष सीबीआई अदालत में पेश करने के लिए ले गई. कोर्ट के आदेश पर सीबीआई 8 दिनों से छापेमारी कर रही है. 

सृजन घोटाला क्या है 

2017 में डीएम की गठित कमेटी ने इंदिरा आवास योजना के लिए  80 करोड़ का चेक बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक में जमा करने के लिए डाला था. लेकिन यह राशि बैंक में जमा नहीं हुई थी. बल्कि यह  विभागीय खाते में न जाकर सृजन महिला सहयोग समिति लिमिटेड के खाते में चला गया. इस मामले सरकारी लोगों के साथ बैंक अधिकारी की भी मिलीभगत थी. इस मामले में कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था. बांका जिले में को-आपरेटिव बैंक के मैनेजर रहते अशोक कुमार गुप्ता ने सृजन संस्था का खाता खुलवाया था. खाते से लाखों की अवैध निकासी की गयी थी. बताया जाता है कि इस समय लाखों की सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ था. अशोक कुमार गुप्ता लाखों की हुई हेराफेरी में तब काफी मददगार साबित हुए थे.

Published at:25 Aug 2022 06:16 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.