☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सोनाली फोगाट मौत मामले की सीबीआई जांच को मिली मंजूरी, जानिए क्यों  

सोनाली फोगाट मौत मामले की सीबीआई जांच को मिली मंजूरी, जानिए क्यों   

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोवा में सोनाली फोगाट की रहस्यमयी मौत की सीबीआई जांच की स्वीकृति दे दी है. सोनाली फोगाट की मौत गोवा में कोई बीस दिन पहले हुई थी. जिन परिस्थितियों में टिकटॉक गर्ल और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत हुई, उससे कई सवाल उठ खड़े हुए हैं.

साजिश की आशंका

सोनाली फोगाट का कथित बॉय फ्रेंड सुधीर सांगवान की ओर इशारा जा रहा था, इसलिए गोवा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. इसके अलावा होटल मैनेजर और एक पेडलर को पकड़ा गया है. ऐसे में मौत की सारी पृष्ठभूमि एक साजिश की ओर इशारा करती है. हरियाणा में सोनाली फोगाट की काफी संपत्ति है. उस पर सुधीर सांगवान की नज़र थी.

गोवा सरकार को लगा कि इस मौत के अनेक पहलू हैं. इस कारण जांच केंद्रीय एजेंसी ही बेहतर तरीके से कर सकेगी. इसलिए गोवा सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे मंजूर कर लिया.

Published at:12 Sep 2022 07:45 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.