टीएनपी डेस्क (TNP DESK): क्या आपको भी सुबह उठते ही चाय की तलब महसूस होती है? अगर आपका जवाब हाँ हैं तो ध्यान रहे आप एक बड़े बीमारी की ओर जा रहे हैं. आज भी हमारे देश में 90 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीते हैं. अब यहा सबसे बड़ा सवाल यही है की ये खाली पेट चाय पीने से कौन-कौन सी बीमारी को निमंत्रण दे रहे है?
लोगों को चाय का नशा काफी ज्यादा होता हैं क्यूंकी चाय पीने से शरीर में ताजगी और ऊर्जा पैदा होती है लेकिन ये जितना ही आपके दिमाग सुकून देती है वैसे ही ये आपके शरीर को अंदर ही अंदर से बीमारी का भारी प्रकोप बना रही है. चाय में कैफीन होता है जिसके कारण शरीर टॉक्सिन से भरपूर हो जाता है , जिससे असीडीटी,गैस और जलन जैसे लक्षण पेट में उतपन होते है.
अधिक मात्र में चाय पीने से पाचन तंत्र भी कमजोर होता है और खासकर की जब खाली पेट चाय पीने से अतड़ी नैन सूजन जैसी बीमारियों का भी आपको सामना करना पड़ेगा जो आगे जाकर कैंसर का भी रूप ले सकती है. इतना ही नहीं ये धीरे धीरे आपके भूख को भी कम कर देती है जिसके कारण आप खाना छोड़ देते हैं और ये अंत में जाकर कमजोरी में बदल जाता है.
अगर कोई लंबे समय से खाली पेट चाय पी रहा हो तो उसे आयरन की भी कमी महसूस हो सकती है क्यूंकी चाय में टैनिन आयरन होता हैं जो शरीर के अंदर की आयरन को खतम कर सकता है. ये चीज़े खासकर की महिलाओ में पाई जाती हैं क्योंकि उनके अंदर पहले से ही आयरन की कमी होती है.
इसका असर दिमाग पे भी पड़ता है, बहुत लोग ऐसे होते है जो चाय की बिना रह ही नहीं सकते. अगर वो दिन भर चाय ना पिए तो वो इरिटैट हो जाते है और काफी ज्यादा गुस्सा करने लगते है इसका मतलब साफ है ये आपके मूड को भी संभालता है.
इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा की आप सुबह उठकर गुनगुना पानी पिए. और कुछ नाश्ता करने के बाद ही चाय पिए अब इसका ये मतलब नहीं हैं कि आप दिन भर चाय ही पीते रहे. एक दिन में 2 बार से ज्यादा बार चाय पीना भी सेहत के लिए नुकसान है.