✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कल सुबह 10 बजे से लगाए जाएंगे कैंप, मंईयां योजना के लाभुकों की होगी आधार सीडिंग, महिलाएं रहें तैयार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:27:31 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बैंक खाते को आधार से जोड़ने के लिए कल (29 अप्रैल) सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंयायतवार कैंप लगाए जांएगे. जिसके बाद महिलाओं की समस्या हल हो जाएगी और उनके खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा. इस कैंप में वैसे लाभुकों के खाते को बैंक से जोड़ा जाएगा, जिन्हें 3 अप्रैल या उसके बाद 7500 रुपये की एकमुश्त राशि मिली है. हालांकि जिन लाभुकों का आधार पहले से लिंक है, उन्हें दोबारा शिविर में आने की जरूरत नहीं है.

बीडीओ को दिए गए आवश्यक निर्देश

मंगलवार यानी 29 अप्रैल को रांची जिले में पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे. इस दौरान शहरी क्षेत्र के लाभुकों को अपने-अपने बैंक शाखा में जाकर आधार लिंक कराने की सुविधा दी गई है. साथ ही कैंप के सफल आयोजन और सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित बीडीओ और सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

विभागीय संकल्प के आलोक में योजना के लाभुकों को अप्रैल 2025 से आधार लिंक्ड एकल बैंक खाता के माध्यम से ही मंईयां योजना के लाभुकों का भुगतान किया जाना है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड, रांची द्वारा 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में निरंतर सुधार, महिला सशक्तीकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजना अंतर्गत झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत लाभुकों को दिसंबर माह से 2,500/- रूपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. मालूम हो कि झारखंड सरकार के नए नियम के अनुसार अब उन्हीं लाभुकों के बैंक खाते में योजना की राशि भेजी जाएगी, जो आधार से लिंक होंगे.

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana new updatemaiya samman yojnamukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana 6 kist kab aaegajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana newsmaiya samman yojana status checkmaiya samman yojana 6th installment datemukhymantri maiya samman yojanamaiya samman yojana 9 kistmaiya samman yojana chhatta kist kab aayegamaiya yojana 9th kist kab aayegamaiya yojana 9 kist kab aayegamaiya yojanamaiya yojana 9 kist

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.