✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छोटे शहर से निकले बड़े मंच पर छाए, जानिए भारत के 6 सबसे अनोखे क्रिकेटर्स की कहानी

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 4:22:03 PM

TNP DESK- भारत में क्रिकेट का बहुत क्रेज़ है जिसके कारण क्रिकेट के फैंस भी बढ़ते जा रहे हैं चाहे वो देश हो या विदेश और इसका सबसे बड़ा कारण है भारत के होनहार खिलाड़ी जो हर बार अपना हुनर दिखाके सबको आकर्षित कर लेते हैं और कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो छोटे शहर से आकर बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाते हैं.

तो चलिए जानते हैं कौन है वह 5 होनहार खिलाड़ी जो एक छोटे से शहर से आकर देश और विदेश दोनों के फैंस के दिल में जगह बना चुके हैं.  बहुत सारे क्रिकेटर्स है जिनका इस लिस्ट में नाम है.

MS DHONI (रांची) : झारखंड के रांची से आने वाले महेंद्र सिंह धोनी इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं. छोटे शहर से निकल कर बड़े सपनों के साथ उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताया है, और दुनिया में सबसे सफल कप्तानों में से एक में अपना नाम दर्ज कर लिया है. जिन्हें लोग अब कैप्टन कूल के भी नाम से जानते हैं. एमएस धोनी हर युवा के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.

MOHAMMED SHAMI (अमरोहा) : उत्तर प्रदेश के छोटे से गाँव अमरोहा से निकल कर शमी ने भारतीय तेज गेंदबाज को नई पहचान दी है. अपनी स्विंग और स्पीड के दम पर वे टीम इंडिया के एहम गेंदबाज बन चुके हैं. शमी राइट आर्म फास्ट बॉलर भी है.  उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए  उन्हें 2024 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

HARDIK PANDYA (वडोदरा) : हार्दिक पांड्या ने बेहद साधारण गांव से निकल कर खुद को ऑलराउंडर बना लिया है,उनके संघर्ष और मेहनत की कहानी युवाओं को बड़ा सपना देखने की प्रेरणा देती है .हार्दिक पांड्या ने बहुत सारा ट्रोलिंग भी सहा है कुछ कारणों की वजह से लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हरा और वापस मैदान में उतर गए फिर उन्होंने एक नई शुरुआत की और आज वह भारत के टॉप ऑलराउंडर बन चुके हैं.

JASPRIT BUMRAH (अहमदाबाद) : बुमराह की अनोखी गेंदबाजी ने उन्हें सबसे अलग गेंदबाज बना दिया है जो कि सामने वाले तीन के लिए भी काफी ज्यादा खतरनाक पड़ जाता है. छोटे शहर से आने के बावजूद भी उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लोग उन्हें द ग्रेट स्पिनर के भी नाम से जानते हैं. उनकी क्रिकेट को लेकर लगन पूरे फैंस के लिए क्रेज़ बन चुका है.

RAVINDRA  JADEJA  (जामनगर) : गुजरात के जामनगर से आने वाले रविंद्र जडेजा बेहतरीन ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं. उनकी फील्डिंग, बैटिंग और बोलिंग तीनों ही महारत है. उन्होंने काफी बार आखिरी ओवर में आके अपना बैट घुमाया और टीम को ट्रॉफी दिलाया .

Rinku Singh (अलीगढ़):अलीगढ़ के साधारण परिवार से आने वाले रिंकू सिंह ने IPL में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी कहानी बताती है कि मेहनत और धैर्य से कोई भी खिलाड़ी बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है.

बदलता क्रिकेट ट्रेंड

इन खिलाड़ियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अब टैलेंट किसी बड़े शहर का मोहताज नहीं है. IPL और घरेलू क्रिकेट ने छोटे शहरों के खिलाड़ियों को बड़ा मंच दिया है, जहां वे अपना टैलेंट दिखा सकते हैं.

छोटे शहरों से निकलकर बड़े खिलाड़ी बनने का यह ट्रेंड भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है. ये खिलाड़ी न सिर्फ मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी यह सिखा रहे हैं कि सपने कहीं से भी शुरू हो सकते हैं—बस उन्हें पूरा करने का जुनून होना चाहिए.

Tags:cricketvillage cricketms dhoniravindra jadejarinku singhipl2026cskrcbmijasprit bumrahmd shaamicricket dream6 crickets who shined

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.